क्या Arthritis सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी? बच्चों को हो सकती है या नहीं
lifestyle Oct 12 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:Getty
Hindi
आर्थराइटिस क्या है?
आर्थराइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। इसके लक्षणों में जकड़न, दर्द, सूजन और कभी-कभी बुखार व थकान शामिल हैं। यह रोग बच्चों-यूथ-बुजुर्गों को होता है।
Image credits: Getty
Hindi
बच्चों को भी हो सकता है आर्थराइटिस?
जुवेनाइल आर्थराइटिस, बच्चों को प्रभावित करने वाली एक तरह की बीमारी है, जिससे उनकी शारीरिक वृद्धि प्रभावित हो सकती है और आंखों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
ऑस्टियोआर्थराइटिस भारत में आम बीमारी
भारत में ऑस्टियोआर्थराइटिस एक सामान्य बीमारी है, खासकर घुटनों, कूल्हों और हाथों के जोड़ों में। अधिक वजन, उम्र और चोट इसके मुख्य कारणों में से हैं।
Image credits: Getty
Hindi
रूमेटॉयड आर्थराइटिस: गंभीर स्थिति
रूमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही अंगों पर हमला करता है। यह हाथ और पैरों के जोड़ों के साथ-साथ अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है।
Image credits: Getty
Hindi
आर्थराइटिस का उपचार
समय पर निदान और चिकित्सक की सलाह से आर्थराइटिस का प्रभावी उपचार किया जा सकता है। दवाएं, शारीरिक गतिविधियां और वजन घटाना उपचार के मुख्य हिस्से हैं।
Image credits: Getty
Hindi
जागरूकता है जरूरी
सही समय पर पहचान और उपचार से आर्थराइटिस के प्रभाव को कम किया जा सकता है और लाइफ की क्वालिटी में सुधार लाया जा सकता है।