इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब से भारत आई हैं तब से सुर्खियों में हैं। उनके साथ पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती भी हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शना (Ayodhya Ram Mandir) दर्शन से लेकर वह फैमिली संग मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के बर्थडे बैश में शामिल हुईं लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा रही। एक्ट्रेस की चहेती परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की। दरअसल, एक्ट्रेस इंडिया टूर पूर फैमिली से मिली लेकिन वह फेवरेट कजिन परि से मिलने की कोई खबर नही आई जिसके बाद खबरें आ रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा कि प्रियंका-परिणीति के बीच दूरियां आ गई हैं।

मिमी दीदी से नाराज परिणीति चोपड़ा

दरअसल,बॉलीवुड लाइफ की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मन्नारा प्रियंका के बेहद क्लोज हैं। वह देसी गर्ल को अपना सबसे बड़ा इंसिप्रेशन मानती हैं। यही वजह है कि बर्थडे पार्टी में मन्नारा ने प्रियंका और निक जीजू को इनवाइट किया था लेकिन परिणीति ने इससे दूरी बनाई वहीं बताया जा रहा है कि परि मिमी दीदी से इसलिए नाराज है क्योंकि वह उनकी शादी में नहीं आईं थीं। हालांकि अभी तक ये केवल उड़ती-उड़ती अफवाहें हैं। इस बारे न प्रियंका और न ही परिणीति न कोई रिएक्शन दिया है। बता दें, परिणीति के नाराज होने की खबरों को बल तब मिला जब वह मुंबई में होकर भी प्रियंका से नहीं मिली क्योंकि वह अक्सर प्रियंका संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती है। वहीं रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि मन्नारा-परिणीति ज्यादा क्लोज नहीं है जैसे प्रियंका सभी कजिन के क्लोज हैं। ऐसे में भी दोनों के बीच दूरियों को लेकर शक उठना लाजमी है। वहीं परिणीति इस वक्त अपकमिंग फिल्म चमकीला के प्रमोशन को लेकर भी काफी बिजी हैं। 

परणीति की सगाई में शामिल हुईं थीं प्रियंका

बता दें, प्रियंका ने भले परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की वेडिंग अटेंड ना की हो लेकिन वह खास तौर पर दोनों की सगाई समारोह  का हिस्सा बनने भारत आईं थीं। उस वक्त दोनों के बीच सब ठीक था लेकिन अचानक से क्या हुआ ये फैंस को परेशान कर रहा है,खैर इस बारे में दोनों बहनों ने कोई स्टेटमेंट नहीं दी है ये अफवाह कितनी सच है ये तो परणीति और प्रियंका ही बता सकती हैं। 

ये भी पढ़ें- 'नो इंट्री 2' के कारण हुआ दो भाईयों में झगड़ा, नौबत ऐसी कि बातचीत भी हो गई बंद...