Anil Kapoor will be not part of 'No Entry 2': लोगों को खूब गुदगुदाने वाली फिल्म नो इंट्री तो याद ही होगी। जी हां! फिल्म के हर करेक्टर ने इतनी सधी हुई एक्टिंग की थी कि अगर किसी एक को भी कम कर दिया जाता तो शायद फिल्म अधूरी ही लगती है। अब फिल्म 'No Entry 2' की तैयारी चल रही है। इस फिल्म की कास्ट को लेकर खुलासा किया गया है जो आपको भी चौंका सकता है। नो इंट्री 2 में अनिल कपूर नज़र नहीं आएंगे। खैर जब फैंस को ये बात सुनकर दुख हो रहा है तो अनिल कपूर को कैसे अच्छा लगेगा। जब मीडिया के जरिए ये बात अनिल कपूर को पता चली की वो नो इंट्री 2 में नहीं लिए जाएंगे तो उनका गुस्सा मानों सांतवे आसमान पर पहुंच गया हो। ऐसा हम नहीं बल्कि अनिल कपूर के भाई और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने बताया। जानिए क्या है मामला।

फिल्म नो 'इंट्री 2' में न लिए जाने से खफा हैं अनिल कपूर

टाइम्स नाउ को दिए गए एक इंटरव्यू में नो इंट्री 2 के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने बताया 'भाई अनिल कपूर मुझसे नाराज चल रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर को नहीं लिया गया है और इसी कारण से उन्होंने मुझसे बातचीत तक बंद कर दी है।' आपको बताते चले कि नो इंट्री में मुख्य भूमिका में अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान नज़र आए थे। अब खबर आ रही है कि नो इंट्री 2 में फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के होने की खबर आ रही है। बोनी कपूर का मानना है कि इन कलाकारों की फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है इस कारण से नए कलाकारों को मौका दिया गया है। खैर बात जो भी हो लेकिन अनिल कपूर के किरदार को रिप्लेस करना फैंस का पसंद आएगा या नहीं ये तो समय ही बताएगा।  

ये भी पढ़ें:फिल्म नहीं TV के इन पॉपुलर फेस की नेटवर्थ सुन हैरान रह जाएंगे आप...