इंटरटेनमेंट डेस्क। दुनियाभर में आज ईद (Eid) मनाई जा रही है। बड़े-बड़े सेलब्रिटीज इस त्यौहार की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने खास अंदाज मे ईद की मुबारकबाद दी है। दरअसल, खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर तीसरी बीवी सना जावेद (Sana Javed) संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जहां वह बीवी पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं वहीं कैप्शन में उन्होंने ईद मुकाबरक लिखा है। बता दें, शोएब ने दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा को धोखा देकर सना से निकाह किया है। दोनों का एक बेटा भी है जो मां सानिया संग भारत में रहता है।

 

सानिया मिर्जा ने साधारण तरीके से मनाई ईद

वहीं शोएब मलिक के अफयेर्स से परेशान होकर सानिय मिर्जा ने उनसे अलग होने का फैसला किया था। दोनों का बेटा है जिसकी परवरिश सानिया अकेले करती हैं। तलाक के बाद ये टेनिस प्लेयर सानिया की पहली ईद हैं। उन्होंने भी सिंपल तरीक से ईद सेलिब्रेट की। वह परिवार और दोस्तों के साथ ईद मनाती हुईं नजर आईं। उनकी दोस्तों ने इंस्टा पर इसे शेयर किया है। 

 

सना जावेद से शादी के बाद भी शोएब मलिक दूसरी हसीनाओं से फ्लर्ट

शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को धोखा देते हुए सना जावेद से शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह बीते 3 सालों से सना को डेट कर रहे थे,यानी शोएब एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में थे। सना संग निकाह पर उन्हें भारत और पाकिस्तान में खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं बीते दिनों पाकिस्तान की खूबसूरत हसीनाओं में से नवल सईद ने एक टॉक शो में रिवील किया था कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर आधी रात को उन्हें फ्लर्टी मैसेज भेजते हैं। एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर शोएब का नाम तो नहीं लिया पर एक-एक कर कई खिलाड़ियों का नाम आया तो वह रिजेएक्ट करती गईं लेकिन जैसे ही शोएब का नाम लिया उन्होंने हंसकर बात टाल दी। 

ये भी पढ़ें- सानिया मिर्जा-शोएब मलिक का तलाक? बेफवाई या फिर कुछ और...