IPL Auction: पैट कमिंस से महंगे बिके मिचेल स्टार्क,KKR ने खरीदा
news Dec 19 2023
Author: Anshika Tiwari Image Credits:our own
Hindi
दुबई में IPL 2024 का ऑक्शन
19 दिसंबर को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (ipl 2024) का मिनी ऑक्शन हो रहा है। जिसमें 333 खिलाड़ियों में 214 इंडियन और 119 विदेशी खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है।
Image credits: our own
Hindi
IPL के इतिहास का महंगा खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क अब IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। केकेआर ने उन्होंने 24.75 करोड़ में खरीद लिया है।
Image credits: X
Hindi
दूसरे नंबर पर पैट कमिंस
भारत के हाथ से वर्ल्ड कप छीनने वाले पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें 20.5 करोड़ में हैदराबाद ने खरीद लिया है।
Image credits: our own
Hindi
2 करोड़ था बेस प्राइस
पैट कमिंस का बेस प्राइज केवल 2 करोड़ रुपए थे। CSK और मुंबई इंडियंस के बीच बोली लगी। कीमत 4.0 से शुरू होकर 20.5 करोड़ तक पहुंची।
Image credits: our own
Hindi
सैम करेन को छोड़ा पीछे
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस ने पंजाब किंग्स के सैम करेन को पीछे छोड़ दिया है। 2023 IPL ऑक्शन में पंजाब ने सैम करेन को 18.50 करोड़ में खरीदा था।
Image credits: our own
Hindi
पहले लगी थी 15 करोड़ बोली
इससे पहले 2020 में पेट कमिंस को KKR ने 15.50 करोड़ में खरीदा था लेकिन अब नई टीम ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
Image credits: our own
Hindi
14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
पैट कमिंस ने 2022 में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 14 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ी थी। ये आईपीएल का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था।
Image credits: Twitter
Hindi
आस्ट्रेलिया को दिलाए कई खिताब
पैट कामिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप,एशेज सीरीज और भारत को घेरलू मैदान में हराकर ODI विश्व कप में जीत हासिल की।