अब तक आप जानते हैं कि बाजार में सब्जी, कपड़े या गाड़ी मिल सकती है। पर क्या आपने कभी ऐसे बाजार के बार में सुना है, जहां दुल्हन मिलती है।
चीन से लेकर बुल्गारिया तक, ऐसे बाजार सजते हैं जहां लोग अपनी पसंद की दुल्हन खरीदने जाते हैं। लेकिन बुल्गारिया का दुल्हन बाजार दुनियाभर में मशहूर है।
बुल्गारिया के स्तारा जागोर में लगता है दुल्हन का बाजार, जिसे जिप्सी ब्राइड मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर पुरुष अपने परिवार के साथ आकर अपनी पसंद की लड़की चुनते हैं।
लड़कियां भी मर्दों को आकर्षित करने के लिए मेकअप करती हैं, काजल लगाती हैं, और चमकदार आभूषण पहनती हैं। लड़के पसंद की लड़की की बोली लगाते हैं।
जब लड़की के परिवार वाले दाम से संतुष्ट हो जाते हैं, तब वे अपनी बेटी को उस दाम पर बेच देते हैं। लड़का उसे घर ले जाकर अपनी पत्नी बना लेता है।
यह बाजार कलैदजी समुदाय लगाता है, जहां गरीब परिवार अपनी बेटियों को बेचने आते हैं। यह प्रथा सदियों से चली आ रही है और सरकार द्वारा अनुमति नहीं मिलने के बावजूद जारी है।
दुल्हन की कीमत उसकी वर्जिनिटी पर निर्भर करती है। वर्जिन लड़की की कीमत सबसे ज्यादा होती है, जबकि तलाकशुदा या गैर-कुंवारी महिलाओं को कम दाम पर बेचा जाता है।
कलैदजी समुदाय के लोग ही अपनी बेटियों को बेच सकते हैं और उन्हीं समुदाय के लोग उन्हें खरीद सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत परिवार अपनी बेटी को नहीं बेच सकते।
दुल्हन को बहू का दर्जा देना भी जरूरी है। यह परंपरा बुल्गारिया में सदियों से चली आ रही है और अब भी जारी है।