भारत के इस राज्य में होती है नेचुरल फॉर्मिंग, कीटनाशकों का यूज नहीं
utility-news Nov 06 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:Social Media
Hindi
कैसे इस राज्य में बदली खेती की दुनिया
क्या आप जानते हैं भारत के एक राज्य में खेतों में कीटनाशकों का प्रयोग पूरी तरह से बंद हो चुका है? जानिए कैसे इस राज्य में बदली खेती की दुनिया।
Image credits: Social Media
Hindi
सिक्किम में कीटनाशकों के यूज पर बैन
अच्छी पैदावार के लिए दुनियाभर में कीटनाशकों का यूज होता है, लेकिन सिक्किम ने 2016 में 'जैविक राज्य' बनने का रिकॉर्ड तोड़ा। यहां रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल पूरी तरह से बैन है।
Image credits: Social Media
Hindi
तत्कालीन सीएम पवन चामलिंग ने उठाया यह कदम
2003 में सिक्किम के सीएम पवन चामलिंग ने कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। किसानों में विरोध था, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रहे।
Image credits: Social Media
Hindi
पहले था विरोध, अब मिल रही सफलता
पहले किसानों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब सिक्किम में जैविक खेती ने बड़ी सफलता हासिल की। आज यह राज्य कीटनाशकों से मुक्त खेती का आदर्श बन चुका है।
Image credits: Social Media
Hindi
प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के जैविक मॉडल की सराहना की। उन्होंने इसे भारत के लिए एक आदर्श बताया, जिसे देशभर में अपनाया जा सकता है।
Image credits: Twitter
Hindi
स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर
कीटनाशकों के बिना खेती करने से न केवल फसलें स्वस्थ होती हैं, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर डालता है। बीमारियों का खतरा कम हुआ है!
Image credits: Social Media
Hindi
प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी मशहूर
सिक्किम सिर्फ जैविक खेती के लिए नहीं, बल्कि इसके अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी जाना जाता है! त्सोम्गो झील, कंचनजंगा पर्वत और सुंदर बौद्ध मठ यहां के आकर्षण हैं।