पतंग का आविष्कार चीन में लगभग 2000 साल पहले हुआ था। इतिहास के मुताबिक, इसे ईसा पूर्व तीसरी सदी में चीनी दार्शनिक हुआंग थेग ने बनाया था।
Image credits: Freepik
Hindi
शानडोंग क्षेत्र में हुआ पतंग का जन्म
पतंग का जन्म शानडोंग क्षेत्र में हुआ, जिसे आज "पतंग का घर" कहा जाता है। चीन में सबसे पहले पतंगें चपटी और आयताकार होती थीं और इन्हें रेशम, बांस, और अन्य चीजों से तैयार किया जाता था।
Image credits: freepik
Hindi
पतंग का पहला लिखित रिकॉर्ड
पतंग उड़ाने का पहला लिखित विवरण हमें 200 ईसा पूर्व के दौरान मिलता है। उस समय के चीनी जनरल हान ह्सिन ने अपनी सेना की स्थिति का पता लगाने के लिए पतंग का उपयोग किया था।
Image credits: Freepik
Hindi
सेना की सहायता के लिए उड़ाई पतंग
उन्होंने पतंग उड़ाई ताकि यह अनुमान लगाया जा सके कि उन्हें अपनी सेना के लिए सुरंग कब तक बनानी होगी।
Image credits: Getty
Hindi
कब भारत में आई पतंग
13वीं सदी में पतंग का प्रसार चीन से कोरिया, जापान, भारत और मध्य-पूर्व तक हुआ। यह व्यापारियों के माध्यम से हर जगह फैल गया।
Image credits: Getty
Hindi
भारत में कौन लाया पतंग?
भारत में पतंग लाने का श्रेय चीनी यात्रियों फा हेन और ह्यून सांग को दिया जाता है, जिन्होंने इसे टिशू पेपर और बांस के ढांचे से तैयार कर भारत लाया था।