हीटवेव के साथ लू की चेतावनी,इन राज्यों में अभी और सताएगी गर्मी
utility-news May 16 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:Freepik
Hindi
पूर्व से उत्तर तक गर्मी का कहर
मई के महीने में गर्मी लोगों को सता रही है। पूर्व से लेकर उत्तर भारत तक के कई राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।
Image credits: Freepik
Hindi
दिल्ली वालों का गर्मी से बुरा हाल
गर्मी से सबसे बुरा हाल दिल्ली का है। जहां पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं आने वाले दिनों में ये 45 डिग्री के पास पहुंच सकता है। लू भी लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है।
Image credits: our own
Hindi
UP में अगले 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई शहर गर्मी से परेशान है। IMD ने आने वाले 5 दिनों भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की है। कानपुर,लखनऊ,आगरा और वाराणसी में पारा 40 के पार है।
Image credits: Freepik
Hindi
राजस्थान में चिलचिलाती गर्मी का सितम
राजस्थान में भी गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है। यहां पर आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान 44-46 डिग्री के बीच जा सकता है। शेखावटी और भंतरपुर संभाग के क्षेत्रों में पारा बढ़ सकता है।
Image credits: our own
Hindi
MP में बारिश के बीच हीटवेव का अलर्ट
मध्य प्रदेश में अजीब मौसम हो रखा है। कहीं लोग गर्मी से परेशान रहे तो कुछ जगहों पर आंधी-तूफान दर्ज किया है। मौसम विभाग ने एमपी के 8 जिलों में भयंकर लू-हीटवेव की चेतावनी जारी की है।
Image credits: Freepik
Hindi
पंजाब-हरियाणा में गर्मी का प्रकोप
पंजाब-हरियाणा में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जहां पटियाला 42.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि हरियाणा में नूह का तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया।
Image credits: Getty
Hindi
गुजरात में गर्मी से हाहाकार
गुजरात,सौराष्ट्र,कक्ष में तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है। वहीं ओडिशा,गोवा जैसे राज्यों में भी लोग भीषण गर्मी से परेशान है।