Karnataka Assembly
(Search results - 13)NewsJul 28, 2019, 12:35 PM IST
येदियुरप्पा के बहुमत सिद्ध करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने खेला दांव, 14 बागी विधायक अयोग्य घोषित
राज्य में भाजपा ने नई सरकार का गठन किया है और वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा को राज्य की कमान सौंपी है। येदियुरप्पा ने राज्य के 21वें मुख्यमंत्री की शपथ ली है। राज्य की विधानसभा में भाजपा के पास 105 विधायकों का समर्थन है। जबकि कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के पास 99 विधायकों का समर्थन है। तीन दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने तीन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।
NewsJul 19, 2019, 7:56 PM IST
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा मुझे दुनिया का भी सामना करना है, आज ही होगा कुमारस्वामी सरकार का फ्लोर टेस्ट
विधानसभा अध्यक्ष आज ही फ्लोर टेस्ट कराना चाहते हैं। जबकि कांग्रेस और जेडीएस के विधायक सोमवार और मंगलवार तक विधानसभा को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार का कहना था कि उन्हें भी दुनिया का सामना करना है।
NewsJul 19, 2019, 5:33 PM IST
फ्लोर टेस्ट को लेकर कुमारस्वामी और राज्यपाल में ठनी, फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कर्नाटक का 'नाटक'
फिलहाल राज्यपाल वजुभाई वाला ने राज्य की कुमारस्वामी सरकार को शाम छह बजे तक सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। हालांकि कल रात में भी राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आज दोपहर 1.30 बजे तक बहुमत साबित करने को कहा था। लेकिन कुमारस्वामी ने राज्यपाल के किसी भी आदेश को तरजीह नहीं दी।
NewsJul 18, 2019, 12:15 PM IST
कुमारस्वामी सरकार ने सदन में पेश किया विश्वासमत, ये है सरकार बनाने का जादुई गणित
कर्नाटक में चल रहे सियासी संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सदन में विश्वासमत पेश कर दिया है। हालांकि अभी तक बागी विधायक मुंबई में ही हैं और ऐसा माना जा रहा है कि संख्याबल न होने के कारण कुमारस्वामी सरकार आज गिर जाएगी।
NewsJul 12, 2019, 6:16 PM IST
कर्नाटक का सियासी संकट: बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला टला, कुमारस्वामी बहुमत साबित करने को तैयार
राज्य की कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को अपने विधायकों को मैनेज करने के लिए मंगलवार तक का समय मिल गया है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष का कहना था कि विधायकों के इस्तीफों का परीक्षण करने के लिए उन्हें समय की जरूरत है। जिसको सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है। हालांकि आज से ही विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है।
NewsJul 12, 2019, 7:31 AM IST
कर्नाटक में मानसून सत्र आज से लेकिन सरकार पर संकट बरकरार
राज्य में कुमारस्वामी सरकार पर छाए राजनीतिक अस्थिरता के बादल को आज सातवां दिन होने जा रहा है। न विधानसभा अध्यक्ष ने बागी विधायकों के इस्तीफो को मंजूर किया है और न ही कांग्रेस और जेडीएस ने इन विधायकों को पार्टी से निकाला है। गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को आदेश दिया था कि वह विधायकों के इस्तीफों को लें और उन्हें मंजूर करें।
NewsJul 11, 2019, 11:56 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने दिया कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर को झटका, स्पीकर के सामने पेश होंगे विधायक
कर्नाटक में सभी 14 बागी विधायकों को आज विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश होना होगा। इसके लिए कोर्ट ने शाम छह बजे तक का समय दिया है। अगर आज शाम को छह बजे विधायक स्पीकर को फिर से इस्तीफा देते हैं तो कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ जाएगी और सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा।
NewsJul 11, 2019, 7:30 AM IST
कांग्रेस का एक बागी विधायक लौटा बेंगलुरु, कहा इस्तीफा दिया है पार्टी नहीं छोड़ी
फिलहाल कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पर खतरा गहराया हुआ है। कल ही दो विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी सरकार बचाने को हर तरह के जतन कर रहे हैं। लेकिन बागी विधायकों को मनाने में अभी तक विफल रहे हैं। राज्य में अभी तक 16 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इसके साथ ही दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है।
NewsJul 9, 2019, 1:07 PM IST
कुमारस्वामी सरकार को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया अभयदान, बागी विधायकों का इस्तीफा नामंजूर
तीन दिन की छुट्टी से आज लौटे विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने सभी विधायकों के इस्तीफों को नामंजूर कर दिया है। जिसके बाद कुमारस्वामी सरकार पर फिलहाल कुछ समय के लिए संकट के बादल छट गए हैं। अब अगला कदम बागी विधायकों का होगा।
NewsJul 9, 2019, 9:51 AM IST
बस एक आदेश से आज होगा कुमारस्वामी सरकार का भविष्य तय
राज्य में पिछले चार दिनों से चले आ रहे राजनैतिक संकट का आज पटाक्षेप हो जाएगा। क्योंकि कांग्रेस के 11 और जेडीएस के 3 बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला आज होगा। विधानसभा अध्यक्ष को आज इन विधायकों के इस्तीफे को मंजूर करना है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष कल तक छुट्टी पर थे, लिहाजा इस पर कोई फैसला नहीं हो सका था।
NewsJun 4, 2019, 6:17 PM IST
क्या कर्नाटक में गिरने वाली है जेडीएस-कांग्रेस सरकार, देखिए 6 अहम संकेत
कर्नाटक में मामूली बहुमत से सत्ता पर काबिज एच डी कुमारस्वामी की सरकार पर भारी खतरा मंडरा रहा है। ताजा घटनाक्रमों पर गौर करने पर लगता है कि यहां जेडीएस कांग्रेस सरकार कभी भी गिर सकती है। आईए आपको दिखाते हैं इस बात के छह अहम सबूत कि कैसे कर्नाटक सरकार की उलटी गिनती शुरु हो गई है।
NewsMay 28, 2019, 6:16 PM IST
कर्नाटक में भाजपा आक्रामक, येदियुरप्पा बोले, नए सिरे से हों विधानसभा चुनाव
कांग्रेस और जेडीएस में दरार पड़ने की खबरों के बीच दिल्ली से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और राज्य के प्रभारी केसी वेणुगोपाल को बेंगलुरु भेजा गया है। कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 25 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जेडीएस नेता और पूर्व पीएम एच डी देवगौड़ा को भी हार का सामना करना पड़ा है।
NewsFeb 14, 2019, 1:00 PM IST
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, खुद की तुलना रेप पीडिता से की
कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष रमेश कुमार ने एक विवादित बयान देकर राज्य की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। अकसर विवादों में रहने वाले विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में एसआईटी के सवालों पर ऐसा बयान दे दिया है।