Oath
(Search results - 45)NewsMar 12, 2024, 6:46 PM IST
हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार: 5 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए कौन-क्या डिटेल में
बीजेपी ने हरियाणा में एक ही दिन में बड़ा राजनीतिक दांव चला। सुबह मनोहर लाल सरकार गिरी और शाम को नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली।
NewsDec 25, 2023, 5:02 PM IST
MP News: सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार,कैलाश विजयवर्गीय सहित 28 विधायक बने मंत्री
Madhya Pradesh Cabinet Expansion: सोमवार को मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार के मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें 18 विधायकों को राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Beyond NewsAug 31, 2021, 5:05 PM IST
सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक मंगल: 9 जजों ने एक साथ ली शपथ; 3 महिला जस्टिस भी शामिल, जानिए कुछ बातें
सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) के इतिहास में मंगलवार(31 अगस्त) का दिन यादगार बन गया। HC में आज 9 जजों को एक साथ शपथ दिलाई गई। इनमें तीन महिला जस्टिस भी शामिल हैं।
NewsJul 22, 2020, 10:49 AM IST
राज्यसभा में आज बढ़ेगी भाजपा की ताकत, प्रियंका, सिंधिया लेंगे राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
आज शपथ लेने वालों में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता शिबू सोरेन और शिवसेना की प्रिंयका चतुर्वेदी समेत प्रमुख चेहरे 61 राज्यसभा सांसद शामिल हैं। जो सदस्य आज शपथ ग्रहण समारोह सदन में शामिल नहीं हो सकेंगे वह आगामी मानसून सत्र में शपथ ले सकेंगे।
NewsApr 21, 2020, 2:37 PM IST
शिवराज सिंह ने किया पहला कैबिनेट विस्तार, पांच मंत्रियों ने ली शपथ
शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट में पांच लोगों को जगह दी गई है। हालांकि सिंधिया की तरफ से पांच नेताओं को जगह देने की मांग की जा रही थी। लेकिन भाजपा ने उनके दो ही सहयोगियों को जगह दी है। गौरतलब है कि कांग्रेस से छह विधायकों ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था और इसमें छह मंत्री थे।
NewsMar 23, 2020, 8:42 PM IST
'शिवराज' के सिर सजा एमपी का ताज, चौथी बार बने सीएम
शिवराज सिंह आज थोड़ी देर में राज्य में नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। हालांकि माना जा रहा है कि वह अकेले ही शपथ लेंगे और 26 मार्च को कैबिनेट का विस्तार करेंगे। राज्य में कमलनाथ सरकार के इस्तीफा देने के बाद भाजपा की सरकार बनना तय था। लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर पार्टी के भीतर किसी तरह की सहमति नहीं बन पा रही थी। जिसके कारण सीएम के नाम का ऐलान देर से हो सका।
NationMar 19, 2020, 4:21 PM IST
पूर्व CJI गोगोई की राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेने के विरोध में विपक्ष ने किया वॉकआउट
पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण किया। पूर्व सीजेआई गोगोई 13 महीने तक सीजेआई रहे और 17 नवंबर 2019 को रिटायर हुए थे। जिसके बाद 16 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोगोई को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर मनोनित किया था।
NewsFeb 16, 2020, 9:44 AM IST
खास नहीं आम होगा केजरीवाल का शपथग्रहण मार्शल, ऑटो ड्राइवर और टीचर होंगे विशेष आमंत्रित
पीएम नरेन्द्र मोदी की तर्ज पर ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने शपथ ग्रहण समारोह को कुछ खास बनाने जा रहे हैं। लिहाजा उन्होंने इस समारोह में विशेष आमंत्रित सदस्य बुलाए हैं जो राज्य की जनता को अलग संदेश देंगे। इस समारोह में पिछले पांच सालों वमें आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में दिल्ली का निर्माण करने में मदद करने वाले लगभग 50 लोग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच साझा करेंगे।
NewsOct 27, 2019, 7:43 AM IST
खट्टर आज मनाएंगे सीएम के पद के साथ दिवाली, कई मंत्री लेंगे शपथ
अब ये तय हो गया है कि राज्य में भाजपा और जेजेपी मिलकर सरकार बना रही है। हालांकि राज्य में भाजपा को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला था। लेकिन जेजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा ने गठबंधन बनाया है। हालांकि इस गठबंधन में कई निर्दलीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं।
NewsAug 20, 2019, 9:37 AM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार की कैबिनेट का गठन हुआ
राज्य में मुख्यमंत्री की शपथ लेने के 24 दिन के बाद आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी कैबिनेट का गठन कर लिया। इसके लिए भाजपा विधायकों को सुबह 10 बजे विधानसभा के सभागार में पहुंचने का आदेश दिया गया था। राज्यपाल राजभवन में 10.30 बजे राज्य के 17 कैबिनेट मंत्रियों को उनके पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
NewsJul 29, 2019, 8:42 PM IST
गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं आनंदी बेन पटेल ने ली यूपी के राज्यपाल पद की शपथ
आनंदी बेन पटेल ने आज उत्तर प्रदेश के राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोविंद माथुर ने शपथ दिलाई।
NewsJul 27, 2019, 8:10 AM IST
कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनते ही जेडीएस में बगावत !
शुक्रवार की शाम को राज्य में बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि विपक्षी दलों ने इस शपथ ग्रहण से दूरी बनाकर रखी। लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही जेडीएस में बगाबत हो गयी है। मंगलवार तक राज्य में जेडीएस की अगुवाई वाली कांग्रेस समर्थित सरकार चल रही थी। कांग्रेस के समर्थन से ही 14 महीने पहले राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी और एचडी कुमारस्वामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया।
NewsJul 26, 2019, 8:14 PM IST
चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा के सामने ये है बड़ी चुनौती
बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं। लेकिन इतिहास गवाह है कि येदियुरप्पा को कभी निष्कंटक शासन करने का मौका नहीं मिला। हर बार उन्हें असामान्य परिस्थितियों में कुर्सी छोड़नी पड़ी है। फिलहाल भी उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती 31 जुलाई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने की है।
NewsJul 26, 2019, 8:00 PM IST
दक्षिण भारत के द्वार कर्नाटक में येदियुरप्पा ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बहुमत साबित करने के बाद मंत्री लेंगे शपथ
राज्य में कई दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार मंगलवार को गिर गयी थी। विधानसभा में बहुमत न होने के कारण एचडी कुमारस्वामी सदन में बहुमत साबित नहीं कर सके। लेकिन इसके बाद राज्य में भाजपा का सरकार बनना तय माना जा रहा था। इसी बीच येदियुरप्पा ने दिल्ली में भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।
NewsJul 26, 2019, 12:30 PM IST
कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा-4 का दौर शुरू, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
कर्नाटक में भाजपा की चौथी बार सरकार बनने जा रही है। इस बार भी राज्य की कमान वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को मिल है। वह आज चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। ऐसा माना जा रहा कि वह आज शाम को छह बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। हालांकि इस खबर को कुछ दिन पहले ही माय नेशन से प्रकाशित कर दिया था कि येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।