जानिए आज दिनांक 1 मई(बुधवार) का आपका भविष्य

By Anjani UpadhyayFirst Published May 1, 2019, 8:08 AM IST
Highlights

भारतीय ज्योतिष शास्त्र की मान्यता पूरी दुनिया में है। हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक भविष्यफल का विशेष कॉलम, जो कि होरा शास्त्र के नजरिए से प्रतिदिन की कार्य योजना बनाने में आपकी मदद करेगा।

आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

                                                   मेष- दूर देश की यात्रा हो सकती है, मन की शांति बनी रहेगी, भाग्य साथ देगा। 
 

                                                         वृष- मन प्रसन्न रहेगा, आस्तिक विचारों की प्रधानता बनी रहेगी, कफ की समस्या से थोड़ी परेशानी हो सकती है। 
 

                                                        मिथुन- दान कर्म करने का संयोग बन रहा है, मन में शांति रहेगी, विवाह जैसे कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है।
 

                   

कर्क- संतान को सुख मिलेगा, कुछ धन लाभ हो सकता है, किसी की गलती पर भी क्षमा करने का मन में भाव रहेगा। 
 

                 

सिंह- जीवन में कुछ उदासीनता बनी रहेगी, धन खर्च हो सकता है, आंखों में कष्ट होने की आशंका है। 

                 

कन्या- मन में सुंदर विचारों की प्रधानता रहेगी, नदी या जलाशय भ्रमण का योग बन सकता है, स्फूर्ति से लाभ मिलने का सुयोग है। 

                 

तुला- कुछ बंधन रहने से मन उदास रह सकता है, द्वेष से दूर रहें, वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। 

                 

वृश्चिक- संतान से सुंदर संदेश प्राप्त होने का सुयोग बन रहा है, यात्रा हो सकती है, भाई से मुलाकात होने का संयोग बनेगा।  

                 

धनु- कार्य में कुशलता बनी रहेगी, व्यापार में लाभ हो सकता है, यश में बढ़ोत्तरी का संयोग है।

                 

मकर- मन की चंचलता पर नियंत्रण बनाकर रखें, प्रवास की इच्छा जागृत होगी, सुख की प्राप्ति होने का सुयोग है।

                 

कुंभ- आंख में विकार की आशंका है, एकांत में समय बीतने का संयोग बन रहा है, वाणी मधुर रहेगी।

                 

मीन- नृत्य संगीत में अभिरुचि बढ़ेगी, शरीर में मोटापा बढ़ने का योग बन रहा है, लाभ होने का सुयोग है।

click me!