जानिए आज दिनांक 3 मई(शुक्रवार) का आपका भविष्य

By Anjani UpadhyayFirst Published May 3, 2019, 10:50 AM IST
Highlights

भारतीय ज्योतिष शास्त्र की मान्यता पूरी दुनिया में है। हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक भविष्यफल का विशेष कॉलम, जो कि होरा शास्त्र के नजरिए से प्रतिदिन की कार्य योजना बनाने में आपकी मदद करेगा।

आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

                                             

मेष- वाणी प्रतिकूल हो सकती है, धन हानि होने का दुर्योग बन रहा है, धर्म के प्रति अनुराग बना रहेगा, कानों में विकार की आशंका है बचें। 


                                                                वृष- बल की अधिकता रहेगी, धन का लाभ रहेगा, घर से दूर जाना पड़ सकता है, भाई से विवाद से बचें। 

                                                        मिथुन- माता को कुछ कष्ट हो सकता है, आग से बचें, सावधान रहें परिवार में झगड़ा हो सकता है। 

                   

कर्क- पेट में कुछ कष्ट हो सकता है, संतान के कष्ट से चिंतित रहेंगे, शरीर में कमजोरी महसूस करेंगे। 

                 

सिंह- पाचन तंत्र तीव्र रहेगा, शत्रु परास्त होंगे, त्वचा के रोग कष्ट दे सकते हैं, धन का व्यय हो सकता है। 

                 

कन्या- वाणी पर नियंत्रण रखें, भाषा के गलत प्रयोग से कष्ट हो सकता है, पिता या अधिकारी से विरोध होने की आशंका है। 

                 

तुला- वाहन पर ध्यान दें, रक्त विकार कष्टकारी हो सकता है, धन की चिंता कष्टकारी साबित हो सकती है। 

                 

वृश्चिक- अधिकारियों के कोप का शिकार हो सकते हैं, यश की वृद्धि होगी संतुष्ट रहें। 
  

                 

धनु- वाहन का सुख रहेगा, स्वाभिमान में वृद्धि होगी, संतान को कुछ कष्ट होने की आशंका है। 

                 

मकर- अहंकार और वाणी पर नियंत्रण लाभकारी होगा, विवाद से बचें, यात्रा हो सकती है। 

                 

कुंभ- पत्नी को कुछ कष्ट हो सकता है, धन के व्यय पर नियंत्रण रखें, प्रकृति से प्रेम करें। 

                 

मीन- गुप्त रोग कष्ट दे सकते हैं, लोहे या फोड़े फुंसी के कष्ट की प्राप्ति होने की आशंका है। 

click me!