क्या कहता है आज दिनांक 12 अप्रैल(शुक्रवार) का आपका भविष्य

By Anjani UpadhyayFirst Published Apr 12, 2019, 11:38 AM IST
Highlights

भारतीय ज्योतिष शास्त्र की मान्यता पूरी दुनिया में है। हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक भविष्यफल का विशेष कॉलम। जो कि होरा शास्त्र के नजरिए से आपको प्रतिदिन के कार्यों में मदद करेगा। 

आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

              मेष- धर्म में अभिरुचि बढ़ेगी, सुखद यात्राएं हो सकती हैं। 


                    वृष- बड़े भाई या माता से कष्ट मिलने की आशंका है, किंतु लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। 


              मिथुन- पिता या वरिष्ठ अधिकारी की प्रसन्नता से मन में खुशी रहेगी, चित्त की शांति बनाए रखें। 


                   कर्क- सिर या दांत में कष्ट हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण करने की विशेष आवश्यकता है। 


                    सिंह- स्त्री और संतान से सुखद समाचार प्राप्त होगा, ज्वर से स्वयं को बचाएं। 


              कन्या- भोजन में समस्या आ सकती है, स्त्री की ओर से कष्ट की प्राप्ति हो सकती है। 


               तुला- स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है, भाग्य में रुकावट आ सकती है। 


                    वृश्चिक- विवाद से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें, धन का अपव्यय हो सकता है। 


               धनु- चाचा या बड़े भाई से विवाद की स्थिति बन सकती है, शीत प्रकोप की आशंका है। 


              मकर-खांसी जुकाम से कष्ट होने की आशंका है, नए वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं। 


              कुंभ-सुख की प्राप्ति होगी, बल की वृद्धि होगी, बुद्धि स्थिर रहेगी। 


               मीन-अग्निभय की आशंका है, स्त्री से लाभ हो सकता है, धन का अपव्यय हो सकता है। 

click me!