हजारों की भीड़ में एक प्लेट में खाना खाते दिखे Anant Ambani-Radhika Merchant, फैस बोले कपल हो तो ऐसा...

By Anshika TiwariFirst Published Mar 14, 2024, 5:57 PM IST
Highlights

Radhika Merchant Anant Ambani wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हैं जहां दोनों की सादगी ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया। 
 

Anant Ambani Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द शादी रचाने वाले हैं। दोनों की वेडिंग सेरेमनी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी लेकिन उससे पहले 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन आयोजित किए गए थे। (Anant Ambani pre wedding photos) जहां पॉप सिंगर रिहाना (Pop Singer Rihanna) से लेकर मार्क जुगरबर्ग और बिल गेट्स शामिल हुए थे। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स का भी जामनगर में जमावड़ा लगा था। इसी बीच सोशल मीडिया पर राधिका-अनंत (Anant-Radhika) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां दोनों हजारों की भीड़ में एक साथ खाना खाते दिख रहे हैं। 

अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट का वीडियो 

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ambani_update नाम के पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। जहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट हजारों की भीड़ में खड़े होकर खाना खा रहे हैं। उनके आसपास कई लोग भी हैं बावजूद इसके वह आम इंसानों की तरह खड़े हैं। ये वीडियो उनके प्री वेडिंग फंक्शन का है या फिर कहीं और का इस बारे में अभी जानकारी नहीं है लेकिन दोनों की सादगी हर कोई कपल की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो- 

 


12 जुलाई को अनंत अंबानी की शादी (Anant Ambani Wedding Date)

बता दें, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधेगे। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं प्री वेडिंग फंक्शन में एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश ने पानी की तरह पैसा बहाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में 1200 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं खाने में केवल 200 करोड़ लगे। ऐसे में इस हाईप्रोफाइल शादी में दुनियाभर की निगाहें टिकी हैं। इससे पहले दुनिया की सबसे महंगी शादियों में ईशा अंबानी की शादी शामिल हैं जहां 700 करोड़ खर्च किए गए थे। 

.ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को पीएम मोदी से आस, वीडियो शेयर कर कही ये बात

click me!