नोरा फतेही बैंकाक में बेच रही हैं कपड़े, वीडियो वायरल

Published : Jun 12, 2019, 10:05 AM IST
नोरा फतेही बैंकाक में बेच रही हैं कपड़े, वीडियो वायरल

सार

नोरा फतेही ने कुछ घंटो पहले ही अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसे अब तक 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए दिलबर गर्ल नोरा का ये वीडियो।    

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस मूव्य से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। नोरा अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है जो कि सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते दिखते है। अब एक और वीडियो नोरा ने अपना शेयर किया है। जिसको अभी तक 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।   

वीडियो में नोरा बैंकाक के बाजार में कपड़े बेचती नजर आ रही हैं। जिसमें वह चिल्लाती सुनाई दे रही हैं 500 का एक, 100 का एक। नोरा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इसी के साथ उनके इस क्यूट अंदाज पर भी फैंस फिदा हो रहे हैं।  

बता दें इस वीडियो से पहले नोरा के डांस वीडियो और हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती आई हैं। कनाडा की इस डांसर को इंडिया में बिग बॉस से पहचान मिली थी। नोरा हमेशा अपने डांस से लोगों पर जादू बिखेर देती हैं। 

नोरा ने कई सिंगर्स के साथ एलबम में भी काम किया है। नोरा सलमान खान-कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' और वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर' में नजर आने वाली हैं।

बता दें नोरा ने 'बाहुबली', 'स्त्री', और 'सत्यमेव जयते' जैसी फिल्मों में आईटम नंबर कर बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। नौरा का सबसे ज्यादा फेम ‘सत्यमेव जयते’ फिल्म के ‘दिलबर’ गाने से मिली थी। 

 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद