ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री मिलने के बाद हुई थी फेमस, अब भारत के खिलाफ उगल रही हैं आग

By Team MyNationFirst Published Aug 10, 2019, 7:50 PM IST
Highlights

फिलहाल कई पाकिस्तानी कलाकारों के कश्मीर मुद्दे पर तीखी प्रक्रिया देने पर भारत में काम न मिलने का खतरा है। भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी कलाकारों को वापस पाकिस्तान जाने का आदेश दिया गया था। फिलहाल पाकिस्तान की कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेस से आपको रूबरू कराते हैं जिन्होंने बॉलीवुड में काम कर नाम कमाया।

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा भारत से व्यापारिक रिश्तों को तोड़ने के बाद पाकिस्तान के फिल्म उद्योग के एक्टर और एक्ट्रेस भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। जिसके बाद इन कलाकारों पर भारत में बैन होने का खतरा मंडराने लगा है।

भारत में पांच पाकिस्तानी एक्ट्रेस जिन्होंने बॉलीवुड में काम कर दुनियाभर में शौहरत मिली थी। जबकि उससे पहले उनकी पहचान महज पाकिस्तान तक ही सीमित थी। पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों को वहां पर बैन करने की धमकी दी है। जिसका सीधा असर पाकिस्तानी कलाकारों पर पड़ेगा। क्योंकि हिंदी फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा बाजार है। वही इन कलाकारों को भारत में ज्यादा फीस मिली है।

फिलहाल कई पाकिस्तानी कलाकारों के कश्मीर मुद्दे पर तीखी प्रक्रिया देने पर भारत में काम न मिलने का खतरा है। भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी कलाकारों को वापस पाकिस्तान जाने का आदेश दिया गया था। फिलहाल पाकिस्तान की कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेस से आपको रूबरू कराते हैं जिन्होंने बॉलीवुड में काम कर नाम कमाया।

माहिरा खान

पाकिस्तान की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार माहिरा खान ने बॉलीवुड में एंट्री शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से की थी। हालांकि फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन माहिरा को पॉपुलैरिटी मिली। हालांकि इसके बाद उसे कोई काम नहीं मिला। लेकिन इस फिल्म के बूते वह कान फिल्म फेस्टिवल में पाकिस्तान की ओर से रेड कारपेट पर जलवे बिखेरने में कामयाब रही।

सबा क़मर जमां

एक्ट्रेस सबा क़मर जमां को बॉलीवुड के एंट्री मशहूर अभिनेता इरफान खान के साथ 'हिन्दी मीडियम' फिल्म के जरिए मिला। इसके बाद उनकी गिनती पाकिस्तान के मोस्ट पेड एक्ट्रेसेज में होने लगी। जबकि जमां ने  पाकिस्तान में एक टीवी एक्ट्रेस पर अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म के लिए जमां को कई अवार्ड भी मिले थे। 

मावरा होकेन

पाकिस्तान की तीसरी एक्ट्रेसेस मारवा होकेन को भी बॉलीवुड से जुड़कर अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। मारवा पाकिस्तान की एक मशहूर फैशिनिस्ट और मॉडल हैं। उन्हें बॉलीवुड में एंट्री 'सनम तेरी कसम' फिल्म के जरिए मिली थी। 

हुमैमा मलिक

हुमैमा मलिक को पाकिस्तान का विवादित और बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता है। उनका पाकिस्तान में भी विरोध हो चुका है। हुमैमा मलिक ने बॉलीवुड में इमरान हाशमी के साथ 'राजा नटवरलाल' से डेब्यू किया था।  

मीशा शफी 

मीसा शफी को बॉलीवुड में एंट्री 2013 में रिलीज हुई 'भाग मिल्खा भाग' के जरिए मिली। इस फिल्म के लीड एक्टर फरहान खान थे, जिन्होंने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था।

click me!