mynation_hindi

रायडू ने कहा क्रिकेट को अलविदा , सभी फॅारमेट से संन्यास का किया ऐलान

Published : Jul 04, 2019, 07:50 AM IST
रायडू ने कहा क्रिकेट को अलविदा , सभी फॅारमेट से संन्यास का किया ऐलान

सार

बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी ने रायडू के संन्यास की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि  बीसीसीआई को  रायडू का मेल मिला है, जिसमें रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया  है।  

नई दिल्ली. भारतीय मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 33 साल के अंबाती रायडू ने कुल 55 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं, इसमें 3 शतक 10 अर्द्धशतक शामिल हैं। हालांकि संन्यास की जल्द घोषणा कर के रायडू ने सबको चौंका दिया है। 

बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी ने रायडू के संन्यास की जानकारी मीडिया को दी है। बीसीसीआई को  रायडू का मेल मिला है। जौहरी ने जानकारी दी, रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया,  और वह फिलहाल एक साल और आईपीएल खेलेंगे। 

रायडू को वर्ल्डकप में भेजी गई 15 लोगों को टीम में शामिल नहीं किया गया था। जिसपर काफी चर्चाएं भी हुईं थी। शिखर धवन और विजय शंकर के वर्ल्डकप से बाहर होने के बावजूद रायडू को जगह नहीं दी गई। उनकी जगह ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को टीम में जगह मिली थी। वहीं शंकर को टीम लिए जाने के बाद बीसीसीआई ने तर्क दिया था, शंकर को तीनों फॉर्मेट में के परफोर्मेंस की वजह से लिया गया था। जिसपर रायडू ने ट्वीट करते हुए किया था , कि उन्होंने वर्ल्डकप देखने के लिए 3 डी ग्लास ऑर्डर किए हैं। 

विश्वकप के दौरान शिखर धवन और विजय शंकर चोटिल होकर बाहर हुए तो फिर उम्मीद जगी कि रायडु को मौका मिल सकता है लेकिन चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल जैसे युवा खिलाड़ि‍यों पर भरोसा करना उचित समझा। कहा जा रहा है कि इसी उपेक्षा से दुखी होकर उन्होंने संन्यास लिया है। 

अंबाती रायडू ने 50 एकदिवसीय पारियां खेली हैं। इसमें रायडू ने 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं।  जिसमें 124 का सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने तीन शतक और 10 अर्द्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 79.04 है। 

रायडू  को ब्रिटेन में चल रहे विश्व कप के लिये अधिकारिक स्टैंडबाई सूची में रखा गया था।  कप्तान विराट कोहली ने कुछ महीने पहले चौथे नंबर के लिये रायडू के नाम की घोषणा की थी। 

हालांकि घरेलू सर्किट में साथी क्रिकेटरों के साथ कई बार और यहां तक मैच अधिकारियों के साथ झड़प के कारण रायडू की छवि तुनकमिजाज खिलाड़ी की बन गयी थी। 
 

PREV

Recommended Stories

60 सेकेंड रूल से 'धर्मसंकट' में गेदबाज, यूं बना परेशानी का सबब
60 सेकेंड रूल से 'धर्मसंकट' में गेदबाज, यूं बना परेशानी का सबब
कुमार संगकारा बोले- सौरव गांगुली को बनना चाहिए ICC चेयरमैन, तो गावस्कर ने BCCI अध्यक्ष पद के लिए जताई सहमति