#MeToo: हिरानी पर लगा यौन शोषण का आरोप, असिस्टेंट डायरेक्टर का कहना- 6 महीने कई बार किया उत्पीड़न

मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। आरोप लगाने वाली महिला कोई और नहीं, बल्कि 2018 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी "संजू" की एक असिस्टेंट डायरेक्टर है।

#metoo: Rajkumar Hirani Accused of Sexual Harassment by his Assistant Director

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। आरोप लगाने वाली महिला कोई और नहीं, बल्कि 2018 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी "संजू" की एक असिस्टेंट डायरेक्टर है। महिला का कहना है कि हिरानी ने 6 महीने (मार्च से सितंबर 2018) के बीच कई बार उसका यौन शोषण किया। ये उत्पीड़न फिल्म ‘संजू’ के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान हुआ। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने संजू के को-प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को भी इस मामले में मेल कर के जानकारी दी है। उन्होंने विधु की पत्नी अनुपमा चोपड़ा, स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी, विधु की बहन और निर्देशक शेली चोपड़ा को भी मेल में मार्क किया है। 

इस मामले में राजकुमार हिरानी की वकिल आनंद देसाई का कहना है कि हिरानी पर लगाए आरोप झूठे हैं। देसाई ने हफिंगटन पोस्ट से कहा, "हमारे क्लाइंट पर लगे सभी आरोप झूठे, बेबुनियाद और साजिशन हैं। इनका उद्देश्य उनकी छवि खराब करना है।"

मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने मेल में लिका है कि, "राजकुमार ने 9 अप्रैल 2018 को भद्दी टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने अपने घर व दफ्तर में जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। उस वक्त उनके पास शालीन (चुप) रहने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। वह जब तक खामोश रह सकती थीं, तब तक खामोश रहीं। क्योंकि वह अपनी नौकरी नहीं खोना चाहती थीं।"


 

vuukle one pixel image
click me!