26/11 अटैक पर बनी फिल्म 'होटल मुंबई’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

By Team MyNationFirst Published Jan 10, 2019, 12:47 PM IST
Highlights

ट्रेलर रिलीज से पहले अनुपम खेर ने अपनी इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी अपने फैंस को दी थी। 

26/11 हमले को हुए दस साल हो चुके हैं। नवंबर 2008 में आंतकवादियों के एक समूह द्वारा किए हमलों से पूरी मुंबई में दहशत फैल गई थी। लश्कर-ए-तैयबा के 10 सदस्यों ने 26/11/08 को मुंबई भर में चार दिनों तक 12 हमलों को अंजाम दिया था। 

इस घटना पर आधारित फिल्म ‘होटल मुंबई’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें मुख्य भूमिका में अभिनेता अनुपम खेर दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार है, 2 मिनट 46 सेकंड के ट्रेलर में दर्शकों को वो डर और समय महसूस करवाया है जिससे उनके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म में अनुपम एक शेफ का रोल निभा रहे हैं। 

ट्रेलर रिलीज से पहले अनुपम खेर ने अपनी इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी अपने फैंस को दी थी। इस जानकारी को खुद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए साझा किया है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे मुंबई की होटल ताज में खड़े हैं जहां पर बैकग्राउंड में गेटवे ऑफ इंडिया  नजर आ रहा है। अनुपम खेर कह रहे हैं कि, मैं हूं अनुपम खेर और आज में खड़ा हूं मुंबई की आइकॉनिक होटल ताज में। मेरी नई फिल्म 'होटल मुंबई' का ट्रेलर कल आएगा जो 26/11 अटैक पर आधारित है। यह उन हिम्मतवाले लोगों के लिए ट्रिब्यूट भी है जिन्होंने दूसरो की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की।
 

 

click me!