आदित्य पंचोली ने करवाई कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज

Published : May 15, 2019, 04:37 PM IST
आदित्य पंचोली ने करवाई कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज

सार

कुछ समय पहले कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ यौन और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लेकिन उस समय आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया था। लेकिन अब सुनने में आया है कि पंचोली ने कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ समय पहले कंगना ने आदित्य पंचोली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने (पंचोली) उनके साथ यौन और शारीरिक उत्पीड़न किया है। 

यह आरोप सुनने के बाद अभी तक पंचोली बयान बाजी कर के ही मामला संभाल रहे थे। लेकिन अब खबर आई है कि पंचोली ने कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।  

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। यह एफआईआर दशक पहले कंगना और उनकी बहन रंगोली द्वारा दायर उस शिकायत के जवाब में है जब उन्होंने पंचोली के खिलाफ दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि ऐक्टर ने कंगना को प्रताड़ित और उनका शोषण किया है। 

आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ लीगल ऐक्शन लेने का फैसला किया है। आदित्य की शिकायत में यह दावा किया गया है कि कंगना के वकील ने उनके खिलाफ रेप केस फाइल करने की धमकी दी है, जिससे कि ऐक्टर इनकार कर चुके हैं।  

पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के साथ आदित्य ने कहा कि रेप सबसे घिनौना क्राइम है और उन्होंने सबूत के तौर पर विडियोज़ और फोन रेकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दिए हैं। 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर