mynation_hindi

#MeToo: FIR दर्ज होते ही आरोपी आलोकनाथ हुए लापता, पुलिस की तलाश जारी

Published : Dec 07, 2018, 11:03 AM IST
#MeToo: FIR दर्ज होते ही आरोपी आलोकनाथ हुए लापता, पुलिस की तलाश जारी

सार

विंत नंदा ने अक्टूबर को #MeToo  कैंपेन के तहत आलोकनाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद विंता ने आलोकनाथ के खिलाफ केस दर्ज करवाया लेकिन खबर यह है कि, आलोकनाथ पुलिस से बच रहे हैं। पुलिस उन्हे पकड़ ना ले इसके लिए वह गायब हो गए हैं।

विंता नंदा बॉलीवुड की लेखिका और प्रोड्यूसर हैं, इन्होंने अपने साथ हुए 19 साल पहले यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। #metoo कैंपेन के तहत उन्होंने बताया था कि एक सीरियल की शूटिंग के दौरान आलोक नाथ ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती की थी और उनका यौन शोषण किया था।

आलोक नाथ पर ऐसे आरोप लगने के बाद सभी हैरान हो गए थे। क्योंकि आलोक नाथ की छवि एक संस्कारी व्यक्ति की थी। संस्कारी बापू के नाम से प्रसिद्ध है, ऐसे में उनके खिलाफ ऐसे आरोप सुनना काफी हैरान कर देने वाले हैं। बता दें विंता के आरोप लगाने के बाद और भी कई अभिनेत्रियां सामने आई और आलोक नाथ के व्यवहार के बारे में सबके सामने बताया।

विंता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है लेकिन एफआईआर दर्ज करने के बाद से पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा हैं कि आलोकनाथ लापता हैं।

ओशीवारा पुलिस स्टेशन में आलोक नाथ के खिलाफ रेप धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आलोकनाथ से मिलने की कोशिश की है, लेकिन वह उनसे मिल ही नहीं पा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आलोकनाथ लापता हो गए हैं और किसी को यह जानकारी नहीं है कि वह कहां हैं।

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....