25 की उम्र में 'प्रभावशाली भारतीय' युवा बनी आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के नाम एक कीर्तिमान दर्ज हो गया है। आलिया भारत की पहली युवा हैं जो इतनी कम उम्र में 'प्रभावशाली भारतीय' की लिस्ट में शामिल हुईं हैं।

alia bhatt became first indian Influential at age 25
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के नाम एक कीर्तिमान दर्ज हो गया है। आलिया भारत की पहली युवा हैं जो इतनी कम उम्र में 'प्रभावशाली भारतीय' की लिस्ट में शामिल हुईं हैं।
यू-गव इंफ़्लूएंसर इंडेक्स 2018 की एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। यह लिस्ट जागरुकता, पसंद, भरोसे और किसी एक क्षेत्र में किसी के प्रभाव के आधार पर तैयार की जाती है।
इस लिस्ट में आलिया 9वें पायदान पर रहीं हैं और इस लिस्ट में टॉप पर अमिताभ बच्चन हैं।
यू-गव के सर्वे की मानें तो अमिताभ बच्चन भारत की जानी-मानी हस्ती हैं, जिन्हें सर्वे में सबसे ज़्यादा वोट मिले हैं और लोग उनकी बात पर ध्यान देते हैं।
आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। इसके बाद आलिया ने तमाम फिल्में की और आलिया लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री हैं।
साल 2019 में आलिया भट्ट की गली बॉय, कलंक और ब्रह्मशास्त्र फ़िल्में रिलीज़ हो सकती हैं।
vuukle one pixel image
click me!