एवरग्रीन अनिल कपूर को हुई दर्दनाक बीमारी, इलाज के लिए रवाना होंगे जर्मनी

Published : Jan 29, 2019, 10:25 AM IST
एवरग्रीन अनिल कपूर को हुई दर्दनाक बीमारी, इलाज के लिए रवाना होंगे जर्मनी

सार

62 साल की उम्र में भी जवान दिखने वाले अनिल कपूर एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। 

बॉलीवुड एवरग्रीन रहने वाले अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही बड़े पर्देपर अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आने वाले हैं। लेकिन 62 साल की उम्र में भी जवान दिखने वाले अनिल कपूर एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया है। 

अनिल कपूर ने बताया कि, उन्हें कंधे में ऐसी बीमारी हो गई है जिसकी वजह से उनका कंधा पत्थर की तरह होता जा रहा है। इस बीमारी का इलाज करवाने वे अप्रैल में जर्मनी के लिए रवाना हो जाएंगे और वहीं पर अपना पूरा ट्रीटमेंट करवाएंगे। जिस बीमारी से अनिल जूझ रहे हैं उसे कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर कहते हैं। 

अनिल कपूर ने बताया कि पिछले दो साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम जमा हो रहा है। जिसके कारण उनके कंधे का पत्थर जैसा बनने की संभावना बढ़ गई है। लेकिन अनिल इस बीमारी के इलाज के लिए अप्रैल 2019 में जर्मनी जाने वाले हैं।

अनिल ने कहा कि फिल्मों में अपने स्टंट सीन खुद करने के कारण उनका कंधा खराब हो गया। उन्होंने स्टंटस के बारे में बात करते हुए कहा- ‘’ये स्टंट मुझे प्रभावित करते हैं, लेकिन आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है।‘’

हम उमीद करते है बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर जल्द ठीक हो जाए। 
 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर