mynation_hindi

विराट के बर्थडे पर अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें

Published : Nov 05, 2018, 04:18 PM IST
विराट के बर्थडे पर अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें

सार

आज विराट का जन्मदिन है और इस खास दिन पर उनकी पत्नी अनुष्का ने कुछ तस्वीरें शेयर की है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और इंडिया क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की जोड़ी सभी के बीच काफी पसंद की जाती है। आज विराट का जन्मदिन है और इस खास दिन पर उनकी पत्नी अनुष्का ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा है कि, "Thank God for his birth" ( भगवान इनको जन्म देने के लिए शुक्रिया।)

तस्वीरों में अनुष्का और विराट एक साथ है और दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पिछले 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी।

विराट 30 साल के हो गए हैं। दुनियाभर से फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। कोहली एक ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जो दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों बर्थडे मनाने हरिद्वार गए हैं। कोहली इस खास दिन को निजी रखना चाहते है इसीलिए वह हरिद्वार गए हैं।

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....