अर्जुन-परि‍णीति के सेम कॉम्बिनेशन लुक ने फैशन शो में मचाया धमाल

 
Published : Jul 22, 2018, 04:22 PM IST
अर्जुन-परि‍णीति के सेम कॉम्बिनेशन लुक ने फैशन शो में मचाया धमाल

सार

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड नाम से एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने वाली है।


अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड नाम से एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने वाली है। फिल्म की शूट‍िंग पूरी हो चुकी है बताया जा रहा है कि इस फिल्म एक शादी का गाना भी शूट हुआ है। इस गाने की तस्वीर सोशल मीड़िया पर काफी वायरल हो रही है। 

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है यह तो बाद की बात है लेकिन उससे पहले अर्जुन-परि‍णीति की जोड़ी ने फैसन के रैंप पर जरुर धमाल मचा दिया।  दरअसल मुंबई में फैशन शो के दौरान दोनों कलाकारों को बेहद ग्लैमरस अंदाज में देखा गया। फैशन शो में अर्जुन-परि‍णीति फैशन ड‍िजाइनर शांतनु और न‍िखि‍ल के सात साथ रैम्प पर वॉक करते नजर आए।

दोनों ने जो ड्रेस पहन रखा था उसका रंग और डिजाइन काफी मिलता जुलता था। दोनों ने ट्रेड‍िशनल ड्रेस भले ही पहन रखा था लेकिन दोनों का अंदाज ग्लैमरस था। 
आजकल परि‍णीति चोपड़ा सोशल मीड‍िया पर छायी हुई है। खास तौर से परि‍णीति का लुक ज़्यादा चर्चाओं में है। इन द‍िनों वह पहले से ज्यादा फिट नजर आ रही हैं।

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर