दीपिका ने अपनी शादी का कार्ड शेयर करके दी फैंस को खुशखबरी

Published : Oct 21, 2018, 05:28 PM IST
दीपिका ने अपनी शादी का कार्ड शेयर करके दी फैंस को खुशखबरी

सार

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका-रणवीर की शादी की तारीख हुई पक्की, खुद दीपिका ने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर करके दी खुशखबरी

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह अपनी शादी को लेकर बहुत दिनों से चर्चा में बने हुए थे। जिसके चलते फैंस को यह इंतजार था कि यह दोनों शादी कब करेंगे? लेकिन फैंस की इस उलझन को दीपिका ने आखिरकार खत्म कर दी है। क्योंकि दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का कार्ड शेयर कर के अपनी शादी की तारीख उजागर कर दी है।  

शादी 14-15 नवंबर को रखी गई है, हालांकि शादी कहां होगी इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। शेयर किए गए कार्ड में शादी की लोकेशन के बारे में कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन जानकारी के मुताबिक कपल ने अपनी शादी के लिए इटली को चुना है।

 

कुछ महीनों पहले ही यह जानकारी भी प्राप्त हुई थी कि शादी के 10 दिन पहले दीपिका के घर यानी बैंगलोर में बहुत ही बड़ी पूजा कराई जाएगी। जिसके बाद शादी होने के बाद एक पार्टी मुंबई में रखी जाएगी जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।

बता दें दीपिका और रणवीर एक दूसरे को 2012 से डेट कर रहे हैं।

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर