क्या फिर करने वाले हैं ऋत‍िक-सुजैन शादी?

Published : Jul 26, 2018, 06:47 PM IST
क्या फिर करने वाले हैं ऋत‍िक-सुजैन शादी?

सार

दोनों स्टार्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं और फिर से शादी करने की एक वजह उनके बच्चे भी हो सकते हैं

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋत‍िक रोशन ने अपनी पहली फिल्म के बाद ही चाइल्डहुड स्वीटहार्ट सुजैन खान से शादी कर ली थी। दोनों ने शादी 2001 में की थी और अपनी शादी शुदा ज़िन्दगी अच्छे से बीता रहे थे। लेकिन शादी के 14 साल बाद ही इन दोनों के बीच तलाक हो गया जिसने परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री और फैंस को भी चौंका दिया था।

लेकिन एक बार फिर ऋत‍िक-सुजैन एक साथ दिखाई दे रहे है और चर्चाओं में बने हुई हैं। तलाक के बाद भी दोनों को बच्चों के साथ समय ब‍िताते हुए देखा गया है।


जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन और सुजैन खान अपने र‍िश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाना चाहते हैं। दोनों स्टार्स शादी के बंधन में बंध सकते है और फिर से शादी करने की एक वजह उनके बच्चे भी हो सकते। दोनों बच्चों के बेहतर भव‍िष्य के लिए भी एक हो सकते हैं।
आपको बता दें, प‍िछने द‍िनों सुजैन और ऋत‍िक अपने बच्चों के साथ ग्रीस छुट्टियां मनाने गए थे। इसके बाद से ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर