कंगना रनौत की तरफ से केरल बाढ़ पीड़ितों को बड़ी मदद

Neha Dogra |  
Published : Sep 09, 2018, 12:43 AM IST
कंगना रनौत की तरफ से केरल बाढ़ पीड़ितों को बड़ी मदद

सार

केरल को  'गॉड्स ओन कंट्री' के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन बाढ़ के आने के बाद वहां का मंज़र नर्क जैसा हो गया है

केरल में आई बाढ़ के कारण पूरा केरल तहस-नहस हो गया है। अब बाढ़ नियंत्रण में आ चुकी है और वहां के लोग राहत की सांस ले रहे हैं। लेकिन बाढ़ से केरल को काफी नुकसान हुआ है। केरल में आई बाढ़ पूरी दुनिया भर से लोगों की मदद पहुंच रही है। बॉलीवुड के सितारे भी केरल के लोगों के लिए पैसे व खाने पीने कि चीजें भेज रहे हैं।

केरल को  'गॉड्स ओन कंट्री' के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन बाढ़ के आने के बाद वहां का मंज़र नर्क जैसा हो गया है। जब कंगना ने केरल की तस्वीरें देखी तो वह भी बाढ़ पीड़ितों कि मदद करने से खुद को नहीं रोक पाई। कंगना ने दान करने से पहले अपने पिता से भी सलाह ली।

वैसे तो कंगना नाइट शिफ्ट में चल रही शूटिंग के कारण केरल जाकर लोगों की मदद करने में असमर्थ थीं, यही वजह है कि वह दान करने में थोड़ी लेट हो गई। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके पिता ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना योगदान दिया है, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं और फौरन अपनी तरफ़ से सहायता राशि दान कर दी‌।

जानकारी के मुताबिक कंगना ने 10 लाख रुपये केरल बाढ़ पीड़ितो को दान किए हैं। साथ ही कंगना ने संदेश दिया है कि “मैं इस देश के लोगों से कहना चाहती हूं कि जिसका जो भी सामर्थ्य हो, उसके मुताबिक केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आए”।

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर