एक्ट्रेस के कमरे में घुसा बंदर उसके बाद क्या हुआ देखिए वीडियो में

Published : Jun 09, 2019, 11:14 AM ISTUpdated : Jun 09, 2019, 11:17 AM IST
एक्ट्रेस के कमरे में घुसा बंदर उसके बाद क्या हुआ देखिए वीडियो में

सार

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में बंदर नजर आ रहा है जो कि एक्ट्रेस के कमरे में घुस कर काफी उत्पात मचा रहा है। 

जानवरों को लेकर अक्सर सेलिब्रिटिज में प्यार देखा गया है। लेकिन एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा के घर में जब बंदर ने बिन बुलाए दस्तक दे दी तो कुछ ऐसा हुआ जिसे देख एक्ट्रेस हैरान हैं।  

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस दौरान का वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बंदर ने कमरे में घुस कर काफी उत्पात मचाया है। बंदर ने वहां मौजूद चीजों के साथ छेड़छाड़ कर कमरे को तहस नहस कर दिया। एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना का वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर ने पूरे कमरें में चीजों को इधर उधर फेंक रखा है। वहीं वीडियो में बंदर फल खाता हुआ भी नजर आ रहा है। वहीं फल खाने और कमरे में सारा सामान फैला कर वहां से चला जाता है।

एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, #ठग लाइफ।।। वह एकदम सुबह मेरे कमरे में आया और बिना सुबह का नाश्ता किए जाने से इनकार कर दिया।।। नाश्ता करने के बाद उसने मेरे बेड पर आराम किया और सोया।

बता दें यह एक्ट्रेस अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। साल 2017 में सौंदर्या ने फिल्म 'रांची डायरीज' की थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, हिमांश कोहली और जिमी शेरगिल जैसे स्टार्स मौजूद थे।
 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर