mynation_hindi

पंजाबी गानों पर एक साथ थिरकीं प्रियंका-निक की मां, देखें वीडियो

Neha Dogra |  
Published : Sep 09, 2018, 12:39 AM IST
पंजाबी गानों पर एक साथ थिरकीं प्रियंका-निक की मां, देखें वीडियो

सार

निक जोनस की मां ने इंस्टाग्राम पर निक-प्रियंका की सगाई के दौरान मनाए गए जश्न की वीडियो शेयर की है

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कुछ दिनों पहले ही विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ मुंबई में सगाई हुई। जिसका वीडियो अब जाकर जारी हुआ है। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। निक और उनके परिजन सगाई करने के बाद वापस अमेरिका लौट गए। लेकिन सगाई के दौरान हुई मस्ती को वह लोग अभी भी याद कर रहे हैं। इसका सबूत है निक की मां द्वारा शेयर किया गया वीडियो। इस वीडियो में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां डेनिस जोनस पंजाबी गाने पर डांस करती नज़र आ रही हैं। जिसमे दोनों समधनों  की बॉन्डिंग  और  डांसिंग  जुगलबंदी देखी जा सकती है।

रोका और सगाई पार्टी की खास बात यह है कि निक और उनके माता-पिता ने इंडियन लुक और रीति रिवाज के साथ सारी रस्में निभाई। साथ ही भारतीय रीति रिवाजों को खूब इंजॉय भी करते हुए दिखे।

जानकारी के मुताबिक निक और प्रियंका इसी साल हवाई में शादी करने वाले हैं।

 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....