अरे ये क्या हुआ नोरा फतेही के साथ एयरपोर्ट के बाहर!

By Team MyNationFirst Published May 12, 2019, 4:41 PM IST
Highlights

नोरा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ बेहद अजीब घटना घट गई है। जिसकी वजह से नोरा काफी हैरान है, आप भी देखिए ये वीडियो- 

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ‘दिलबर’ गाना करने के बाद से ही काफी फेमस हो गई हैं। इस गाने में अपने डांस मूव्य से नोरा ने पुरी दुनियाभर में अपने फैंस बना लिए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की भारी तादाद है। उनके हर पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। 

अब नोरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उनके साथ कुछ अजीब हो गया है। 

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में नोरा ने लिखा, "कुछ बहुत अजीब होना शुरू हो चुका है। हमारे साथ बने रहिए।" 

दरअसल वीडियो में नोरा फतेही असिस्टेंट डायरेक्टर स्टीवन रॉय थॉमस के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर जाती दिख रही हैं। दोनों साथ में जा ही रहे होते हैं कि अचानक एक फैन दौड़ कर आती है और स्टीवन के साथ सेल्फी लेने लगती है। पास ही खड़ी नोरा हैरान और मायूसी भरी नजरों से देखने लगती हैं।

यह भी पढ़िए-इन सिंगल मदर अभिनेत्रियों ने भी बखूबी निभाई अपनी जिम्मेदारियां

तभी अचानक एक और फैन आता है और वो नोरा फतेही के साथ सेल्फी क्लिक करने लगता है। बावजूद उसके नोरा काफी दुखी दिखती हैं। बता दें इस वीडियो को अब 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Something really strange is starting to happen... 😐😐 stay tuned.... @stevenroythomas @zoya.makeupandhair

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on May 11, 2019 at 2:00am PDT

फिल्मों की बात करें तो नोरा सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में जल्द ही नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर वीडियो रिलीज किया जा चुका है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


 

click me!