बिना ब्लाउज की साड़ी पहने प्रियंका ने करवाया फोटोशूट, हुई TROLL!

Published : Jun 06, 2019, 09:51 AM ISTUpdated : Jun 06, 2019, 11:01 AM IST
बिना ब्लाउज की साड़ी पहने प्रियंका ने करवाया फोटोशूट, हुई TROLL!

सार

बिना ब्लाउज की साड़ी पहन कर फोटोशूट करवाने पर प्रियंका चोपड़ा आईं ट्रोल्स की नजरों में। कोई उन्हें भारतीय संस्कार याद दिला रहा है तो कोई कह रहा है कि ‘फॉरेन जा कर बन गई अंग्रेजन’। 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल प्रियंका ने अपने इस फोटोशूट में बिना ब्लाउज की साड़ी पहनी हुई है। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं। 

मैगजीन के कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा का बैकलेस अवतार यूजर्स को पसंद नहीं आया। कवर फोटो के साथ प्रियंका का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह नाचती हुईं नजर आ रही है।   

प्रियका चोपड़ा ने अपना ये बोल्ड एंड सेक्सी फोटोशूट 'इनस्टाइल मैगजीन' के लिए करवाया है। हालांकि इंडियन फैंस को प्रियंका के ये लुक पसंद नहीं आया और देसी गर्ल की तस्‍वीर को देख कर एक यूजर ने लिखा- अमीर कपड़े न पहने तो फैशन, गरीब कपड़े न पहने तो बेशरम। 

वहीं, दूसरे यूजर ने प्रियंका को भारतीय संस्‍कार याद दिलाते हुए कहा- देश का संस्‍कार भूल गई है। खुद को ऐसे दिखा रही है जैसे कितनी बड़ी फार्नर बन गई है। 

लेकिन कुछ फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें प्रियंका का ये लुक खूब पसंद आया है। और वह उनकी तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं।

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर