जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव का दर्द छलका, बताया कैसे काटे सलाखों के पीछे दिन

जाने माने कॉमेडी कलाकार राजपाल यादव कर्जे में डूबे होने के कारण जेल से 3 महिने की सजा काटकर बाहर आ गए हैं। लेकिन इसकी वजह से उन्हें एक बड़ी फिल्म से हाथ धोना पड़ा है। 

rajpal yadav shares his experience in jail and said people misused his trust

बॉलीवुड के जाने माने कॉमेडी कलाकार राजपाल यादव के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अगर आपको याद हो तो कॉमेडी किंग राजपाल को दिल्ली की अदालत ने 3 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। 

दरअसल, राजपाल यादव के ऊपर काफी समय से 5 करोड़ रुपये का लोन न चुकाने का आरोप लगा है। जिसकी याचिका कोर्ट में दायर करवाई गई थी। इसी मामले की सुनवाई में उन्हें 3 महिने की सजा सुनाई गई थी। बता दें राजपाल ने यह 5 करोड़ का लोन अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिया था। लेकिन यह फिल्म नहीं चल पाई और बूरी तरह फ्लॉप हो गई थी। यही वजह रही कि राजपाल यादव लोन नहीं चुका पाए। 

लेकिन अब राजपाल से जुड़ी गुड न्यूज यह आई है कि उन्हें जेल से बेल मिल गई है, पूरे 3 महिने बाद वह सलाखों से बाहर लौट आएं हैं। इसी के साथ राजपाल ने जेल से लौटने के बाद जेल में बिताए दिनों के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि कानून सबके लिए बराबर है और देश के कानून से कोई नहीं बच सकता। इसलिए मैंने अदालत के आदेश का पालन किया। जेल बहुत कठिन अनुशासन था और हम सभी को उसका पालन करना होता था। मैं साथी कैदियों से बात करने की कोशिश करता था। मैंने भाषण दिए। सुबह एक्सरसाइज करता था। वहां लाइब्रेरी थी जहां जाकर मैं बैठता था और पढ़ता था।"

हालांकि राजपाल यादव के हाथ से जेल जाने के बाद एक बड़े बजट की फ‍िल्‍म निकल गई है। 

जानकारी के मुताबिक, एकता कपूर की फ‍िल्‍म ‘ड्रीम गर्ल’ में राजपाल यादव काफी महत्‍वपूर्ण रोल निभा रहे थे। इस फ‍िल्‍म में आयुष्‍मान खुराना लीड रोल में हैं। राजपाल यादव ने फ‍िल्‍म पर काम शुरू कर दिया था लेकिन जेल होने की वजह से राजपाल शूट‍िंग नहीं कर पाए। 
 

vuukle one pixel image
click me!