रणवीर ने बताई इटली में शादी करने की वजह

By Team MyNationFirst Published Nov 29, 2018, 5:23 PM IST
Highlights

रणवीर सिंह ने किया खुलासा 3 साल पहले ही करना चाहते थे दीपिका से शादी। दीपिका की हां का इंतजार था बस। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई और फिर दो रिसेप्शन भी रखी गई। रणवीर-दीपिका इन दिनों अपनी शादी को लेकर बहुत बिजी चल रहे हैं। इस दौरान रणवीर ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपनी और दीपिका की लव स्टोरी शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह 3 साल पहले ही दीपिका से शादी करना चाहते थे, बस उनकी हां का इंतजार कर रहे थे।

इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने बताया रिलेशनशिप के 6 महीने बाद ही उन्हें पता चल गया कि वो दीपिका ही हैं जिससे वह शादी कर के उनके साथ अपनी लाइफ गुजारना चाहता हैं। रणवीर ने आगे कहा, ‘’हम 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान हमेशा यही लगा कि यह ही है वो जिससे मैं शादी करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि यह मेरे बच्चों की मां बने।‘’ 

रणवीर ने बताया पिछले तीन साल से मैं शादी के बारे में सोच रहा था। सिर्फ दीपिका की हां के इंतजार में था। मैंने सोचा था कि जैसे ही वो हां करेगी मैं बिना वक्त गवाएं शादी कर लूंगा।

इसके बाद जब रणवीर से शादी को लेकर सवाल पुछा गया। इंडिया छोड़ इटली के लेक कोमो में शादी करने की वजह? इस सवाल के जवाब में रणवीर ने बताया कि मैं वो ही करना चाहता था जो दीपिका चाहती थी। शादी को लेकर उसकी अपनी ख्वाहिश थी, उसकी एक सोच थी और मैं चाहता था कि उसकी हर ख्वाहिश पूरी हो। वो जैसा चाहती थी सबकुछ वैसा ही हुआ। वो इस सबकी हकदार भी है। मैं खुश रहना चाहता हूं और मेरी खुशी दीपिका की खुशी में ही है।

click me!