सलमान के घर लगती है हर सुबह लम्बी लाइन, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Published : Dec 27, 2018, 01:32 PM IST
सलमान के घर लगती है हर सुबह लम्बी लाइन, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

सार

सलमान खान के घर के बाहर वह लंबी कतार उनकी एक झलक पाने या उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए नहीं लगती। बल्कि कतार में लगे लोग वहां इलाज करवाने के लिए इकट्ठा होते हैं। 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 53 साल के हो गए हैं। सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर, मध्‍य प्रदेश में हुआ था। सलमान आज दुनियाभर में पहचाने जाने वाले अभिनेता हैं। 

लेकिन क्या आपको सलमान के बारे में यह जानकारी है कि उनके घर के बाहर रोज सुबह एक लंबी कतार लगती है?  सलमान खान के घर के बाहर वह लंबी कतार उनकी एक झलक पाने या उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए नहीं लगती। बल्कि कतार में लगे लोग वहां इलाज करवाने के लिए इकट्ठा होते हैं। 

दरअसल सलमान संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ के जरिए चैरिटी करते हैं। इसी कड़ी में सलमान के पिता ने अपने मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में गरीबों के लिए फ्री इलाज की व्यवस्था की है। इसीलिए रोज सुबह वहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती है।

सलमान के घर के सामने हर सुबह 8 बजे लोगों की लंबी कतार लग जाती है। सुबह 8.30 बजे सलीम खान गैलेक्सी का दरवाजा खोलकर बाहर आते हैं। उनके साथ एक डॉक्टर भी होता है। डॉक्टर इन मरीजों की जांच कर उन्हें प्रिस्क्रिप्शन देकर हॉस्पिटल में रेफर करते हैं। यह डॉक्टर रेफर ही नहीं करते, बल्कि उनके इलाज में कितना खर्च आएगा, यह भी लिखकर देते हैं। फिर सलीम खान उन्हें चेक देते हैं। यह चेक मरीज के नाम पर नहीं, बल्कि हॉस्पिटल के नाम पर होता है। ताकी वह वहां जाकर अपना इजाल कराए। 

यह काम 2007 से चल रहा हैं, सलमान के पिता सलीम खान पिछले 11 सालों से इस तरह से गरीबों की सेवा कर रहे हैं। सोमवार से गुरुवार तक रोज सुबह 8:30 बजे उनका यह अस्पताल खुलता है। 

इस बारे में लोगों को ज्यादा नहीं पता क्योंकि सलीम का कहना है कि अच्छे कामों का ढिंढोरा नहीं पीटा जाता और न ही उन्हें ढिंढोरा पीटना पसंद। 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर