गुलाबी लहंगे में सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ VIRAL!

By Team MyNationFirst Published May 11, 2019, 11:23 AM IST
Highlights

सपना चौधरी का हाल ही का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार सपना का अंदाज कुछ अलग है। आप खुद ही देख लीजिए- 

डांस क्वीन सपना चौधरी जब भी स्टेज पर आती हैं तो उनके फैंस की सांसे थम जाती हैं। उनके हर डांस मूव्य के लोग दीवाने हैं। अब ऐसे में सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। 

दरअसल इस बार सपना अपने इस डांस वीडियो में कुछ अलग अंदाज में दिखाईं दे रही हैं। क्योंकि इस बार सपना ने डांस परफॉर्मेंस देते हुए सूट नहीं बल्कि पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लोगों को सपना का यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है की अब यह वायरल हो चला है।   

वायरल हो रही इस वीडियो में सपना अपने फेमस गाने 'फरारी' पर थिरकती नज़र आ रही हैं। वीडियो किसी स्टेज शो का लग रहा है। हमेशा की तरह इस वीडियो में भी फैंस सपना का डांस काफी पसंद कर रहे हैं। देखिए वीडियो- 

 
 
 
 

 

click me!