शाहरुख खान के जन्मदिन पर बवाल, फैन ने ब्लेड मारकर खुद को किया जख्मी

Published : Nov 04, 2018, 12:59 PM IST
शाहरुख खान के जन्मदिन पर बवाल, फैन ने ब्लेड मारकर खुद को किया जख्मी

सार

शाहरुख खान के बर्थडे के दिन उनको बधाई देने उनके फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे थे लेकिन एक फैंस ने अपने आप को ब्लेज मारकर जख्मी कर लिया है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने घर पर पार्टी रखी थी। इस दौरान दो ऐसी घटनाएं हुई जिसने माहौल को गम्भीर बना दिया। पहली घटना तब घटी जब कोलकाता से आए मोहम्मद सलीम नाम के एक फैन ने खुद पर ब्लेड से वार कर अपने आप को घायल कर लिया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने इस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया। वजह पूछ ने पर इस फैन ने बताया कि वह शाहरुख से मिलना चाहता था लेकिन वह उनसे नहीं मिल पाने के कारण काफी नाराज़ हो गया।

इसके बाद दूसरी घटना तब घटी जब अभिनेता ईशान खट्टर जैसे ही शाहरुख के घर से बाहर निकले फैंस ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। जिसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

बता दें रविवार तड़के तक किंग खान के घर दीवाली की पार्टी चलती रही। जिसके बाद समय सीमा के उल्लंघन को लेकर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी रुकवा दी गई।

सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही फिल्म जीरो में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर 2 नवंबर को शाहरुख के बर्थडे पर ही रिलीज किया गया है। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

 

 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर