mynation_hindi

शत्रुघ्न के कांग्रेस में जाते ही सोनाक्षी ने खोली जुबान

Published : Mar 30, 2019, 02:12 PM ISTUpdated : Mar 30, 2019, 02:13 PM IST
शत्रुघ्न के कांग्रेस में जाते ही सोनाक्षी ने खोली जुबान

सार

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने राजनीति का नया दांव खेला है। वह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है। लेकिन शत्रुघ्न के इस कदम पर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने बड़ा दिलचस्प बयान दिया है। आईए जानते हैं।

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा काफी समय से फिल्मी दुनिया छोड़कर राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने कई दशक पहले ही भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर दी थी। लेकिन अब शत्रुघ्न ने BJP का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

एक अच्छी बेटी की तरह उनकी बेटी सोनाक्षी ने भी अपने पिता का इस फैसले में साथ दिया है। 

सोनाक्षी ने इस बारे में कहना है कि, यह फैसला लेने में उनके पिता ने काफी देर कर दी और उन्हें यह काफी पहले कर देना चाहिए था। 

सोनाक्षी ने कहा कि यह उनकी पसंद पर निर्भर करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस में रहकर उनके पिता बिना किसी दबाव में ज्यादा अच्छा काम कर पाएंगे।

एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची सोनाक्षी ने कहा, 'यह उनकी पसंद की बात है। मुझे लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव लाना चाहिए। यही उन्होंने भी किया।' सिन्हा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस से जुड़कर वह ज्यादा अच्छा काम कर पाएंगे और यहां खुदपर किसी का दबाव महसूस नहीं करेंगे।' 

सोनाक्षी ने आगे कहा, 'मेरे पिता शुरुआत से पार्टी (बीजेपी) से जुड़े रहे। अटल जी, आडवाणी के वक्त से वह इसमें थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें वह इज्जत नहीं दी जो उन्हें मिलनी चाहिए थी। मेरे हिसाब से उन्होंने देर कर दी। यह काफी पहले करना चाहिए था।' 

बता दें शत्रुघ्न सिन्हा काफी पहले से बीजेपी से नाराज चल रहे थे। कई मौकों पर वह अपनी नाखुशी जाहिर भी कर चुके थे।

और अब वह ऐलान कर चुके है कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के मुताबित वह नवरात्रि के समय कांग्रेस का हाथ थामेंगे। 

 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....