सोनम का ऐसा अंदाज देखकर पति आनंद हुए दंग

By Neha DograFirst Published Sep 24, 2018, 1:06 PM IST
Highlights

सोनम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है, जिनको देखकर आप अपनी आखें नहीं हटा पाएंगे।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा अपने पति आनंद आहूजा के साथ मिलानो में अरमानी फैशन वीक में गई हैं, इस दौरान की सोनम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। जिनको देखकर आप अपनी आखें नहीं हटा पाएंगे।

सोनम कपूर बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं जो अपने खास ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सोनम ने असमानी फैशन शो में भी बेहद खूबसूरत और गलैमरस अंदाज में दिखाई दी।

सोनम अपने इस बोल्ड अवतार में काफी हॉट लग रही थी। यहां तक की उनका यह लुक देख उनके पति आनंद आहूजा भी अपनी नजर उनपर से नहीं हटा पा रहे थे।  

इस मौके पर आनंद और सोनम के कपड़े लगभग एर जैसे रंग के ही थे। दोनों कि जोड़ी खूब जंच रही थी।

सोनम कपूर ने इस फैशन वीक की काफी सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

सोनम ने ब्लैक गाउन के साथ एक ब्लेजर कैरी किया है, जो कि सोनम को काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है।  

वहीं आनंद आहूजा भी फॉर्मल्स में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने भी ब्लैक कलर के कपड़े पहने थे।

तस्वीरों में सोनम और आनंद की परफेक्ट कैमिस्ट्री देख सकते हैं, दोनों एक दूसरे के साथ खूब खुश और अच्छे लग रहे हैं।

 

click me!