आज है श्रीदेवी का जन्मदिन, जानिए उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

By Neha DograFirst Published Aug 13, 2018, 1:35 PM IST
Highlights

श्रीदेवी ने इतनी सी उम्र में कर दी थी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत...

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का आज 55वां जन्मदिन है। लेकिन वह अब हमारे बीच नहीं हैं। श्रीदेवी ने फिल्मी जगत में बेहद नाम कमाया था। साथ ही अपनी एक्टिंग और डांस से सबको अपना दिवाना बनाया हुआ था। श्रीदेवी ने अपना फिल्मी करियर 4 साल की उम्र में ही शरु कर दिया था। श्रीदेवी को बड़ी उम्र के रोल 13 साल की उम्र से मिलना शुरु हो गये थे जिसके बाद उन्होंने पूरे भारत में काफी नाम कमाया और इसी के चलते उन्हें भारत सिनेमा की महिला सुपरस्टार घोषित कर दी गई थी। आपको बता दें श्रीदेवी ने अपने जिवन में 300 फिल्मे की हैं जो कि तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगू और हिंदी भाषा की फिल्में थी।

श्रीदेवी के बाद अब उनकी बेटी जाह्नवा उनकी जगह लेती नज़र आ रही हैं। हाल ही में जाह्नवी ने बॉलीवुड में एक फिल्म की थी जिसका नाम ‘’धड़क’’ था। श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी के हिंदी सिनेमाजगत में डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। जाह्नवी ने इस फिल्म के द्वारान अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी है। जाह्नवी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती दिखी और लोगों ने फिल्म को सराहा भी। 

जाह्नवी कपूर को हाल ही में 'वोग ब्यूटी अवॉर्ड' 2018 में 'फ्रेश फेस ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला है। 'धड़क' के बाद जाह्नवी 'तख्त' फिल्म में नज़र आएंगी। इस फिल्म का ऐलान करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किया था। 'तख्त' एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। 'तख्त' में जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर होंगे। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

click me!