गर्लफ्रेंड संग लंदन पहुंचे वरुण धवन

 
Published : Jul 30, 2018, 01:03 PM IST
गर्लफ्रेंड संग लंदन पहुंचे वरुण धवन

सार

वरुण धवन और नताशा दलाल एयरपोर्ट में हुए स्पॉट। दोनों लंदन के लिए रवाना हुए हैं

वरुण धवन बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में से हैं। तो ज़ाहिर है उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अधिक होगी। उन्हीं फैनस के लिए हम वरुन से जुड़ी एक खबर लेकर आए हैं। तो आपको बता दें आजकल वरुण अपनी स्वीटहार्ट यानी नताशा के साथ टाईम सपेंड करने लंदन पहुंच चुके हैं।     
वैसे तो वरुण अपने रिलेशनशिप के बारे में मीडिया के सामने ज़्यादा बातें नहीं करते हैं लेकिन पिछले साल उन्होंने पहली बार अपने रिलेशनशिप और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का जिक्र मीडिया के सामने किया था। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट में देखा गया। जानकारी के मुताबिक दोनों लंदन के लिए रवाना हुए हैं।

एक इंटरव्यू में वरुण ने इस बारे में भी बात कि की वह अपने रिलेशन को लेकर मीडिया से बात क्यों नहीं करते हैं। वरुण ने कहा था कि 'मैं नहीं चाहता कि उनकी पर्सनल लाइफ मीडिया में एक्सपोज हो, ऐसे में खुद की पर्सनल लाइफ खत्म हो जाती है।'
वरुण ने यह भी कहा की  ‘’मेरे हिसाब से नताशा को स्पॉटलाइट में रहना पसंद नहीं है। वो एक नॉर्मल लड़की हैं। वो एक साधारण जीवन जीना चाहती हैं। मेरा काम उनकी देखभाल करना है।'’

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर