'12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी की 12वीं बुरे हालात में हुई पूरी, गरीबी के कारण इन हालातों से गुजरे एक्टर

By Bhawana tripathiFirst Published Apr 3, 2024, 8:56 AM IST
Highlights

Happy Birthday Vikrant Massey: 12वीं फेल में दमदार अभिनय कर घर-घर में पहचान बनाने वाले मशहू अभिनेता विक्रांत मैसी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्रांत मैसी के शुरुआती दिनों में आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। इस कारण से उन्हें 10वीं के बाद ही पैसों के लिए काम शुरू करना पड़ा। 

Happy Birthday Vikrant Massey: आज एक्टर विक्रांत मैसी अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्रांत मैसी ऐसे एक्टर है  जो किरदार को जीवांत कर देते हैं। उन्होंनों एक्टिंग का सफर टीवी से शुरू किया था। फिर लंबे संघर्ष के बाद ओटीटी में अलग पहचान बनाई। आज विक्रांत मैसी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। जानते हैं कि आखिर विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत की। 

12वीं फेल एक्टर विक्रांत की 12वीं बुरी हालात में हुई पूरी

एक्टर विक्रांत मैसी ने Filmibeat को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शुरू से उनके घर के आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे। इस कारण से उन्हें 10वीं के बाद से पैसों के लिए काम शुरू करना पड़ा। विक्रांत आज भी मानते हैं कि पढ़ाई सबसे ज्यादा जरूरी है। विक्रांत मैसी ने श्यामक डावर के ग्रुप में शामिल हो गए। उस समय वो जूनियर कॉलेज में थे। विक्रांत मैसी को सही से न पढ़ पाने का आज भी अफसोस है। ये कह सकते हैं कि 12वीं फेल एक्टर की 12वीं भी बुरे हालात में पूरी हुई। 

सोशल मीडिया में ना आने पर सहनी पड़ी आलोचना

विक्रांत मैसी शुरुआत में सोशल मीडिया में ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे। इस कारण से उन्हें बहुत आलोचना सहनी पड़ी। विक्रांत मैसी का मानना है आज के समय में सोशल मीडिया में न होने पर लोगों को नकार दिया जाता है। अगर आप कुछ पोस्ट भी करते हैं तो लोग आपके विचार से सहमत नहीं होत हैं या फिर बात तक नहीं सुनते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करना जरूरी है। 

मुंबई में बीता जीवन, यहीं से सीखा एक्टिंग का गुर

विक्रांत मैसी मुंबई के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था। विक्रांत बताते हैं कि उन्होंने कम उम्र में ही बहुत सी फिल्मों की शूटिंग देखी थी इस कारण से उनके मन में भी एक्टर बनने का सपना जागा। विक्रांत के मन में आज भी ये बात खटकती है कि कम उम्र में पैसों के लिए काम करना पड़ा। अगर आर्थिक हालात ठीक होते तो पूरी पढ़ाई के बाद ही वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते।

टीवी के लाखों छोड़ फिल्मों में रखा कदम

विक्रांत मैसी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें टीवी से 35 लाख रुपये महीना मिलने लगे थे। ऐसे समय में उन्होंने टीवी की दुनिया को बाय-बाय कहकर फिल्मों में काम शुरू कर दिया। इसके पीछे सिर्फ एक कारण था कि वो बदलाव चाहते थे। 

ये भी पढ़ें: ननद बनी Priyanka Chopra, देखें सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी की Photos...

click me!