अनुष्का और विराट का ये वीडियो हुआ वायरल: आप भी देखिए क्या है इसमें खास

Published : Apr 26, 2019, 02:23 PM ISTUpdated : Apr 26, 2019, 02:24 PM IST
अनुष्का और विराट का ये वीडियो हुआ वायरल: आप भी देखिए क्या है इसमें खास

सार

विरुष्का का यह क्यूट वीडियो देखने के बाद से ही फैंस दोनों के इस अंदाज को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं और वीडियो पर कमेंट कर #COUPLEGOALS बता रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दोनों एक मॉल में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान दोनों ने एक गेम भी खेला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

विरुष्का की जोड़ी बैंगलोर के एक मॉल में वर्चुअल रिएलिटी शूटिंग गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का ने हाथों में बंदूक पकड़ी हुई है और विराट उनके सामने मरने का नाटक करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विरुष्का का यह क्यूट वीडियो देखने के बाद से ही फैंस दोनों के इस अंदाज को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं और वीडियो पर कमेंट कर #COUPLEGOALS बता रहे हैं।

बात करें अनुष्का की अपकमिंग फिल्म की तो वह ‘Kaneda’ हैं। यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज होगी और अनुष्का के साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अर्जुन कपूर और दलजीत सिंह नजर आएंगे।

वहीं विराट कोहली भी इन दिनों IPL में बिजी चल रहे हैं। विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार तीसरा मुकाबला जीता है।
 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर