mynation_hindi

Shocking Throwback: जब महेश भट्ट अपनी ही बेटी पूजा भट्ट से करना चाहते थे शादी

Published : Mar 24, 2019, 05:58 PM IST
Shocking Throwback: जब महेश भट्ट अपनी ही बेटी पूजा भट्ट से करना चाहते थे शादी

सार

एक समय पर फिल्म निर्माता महेश भट्ट द्वारा हैरान कर देने वाला बयान सामने आया था। जिसको सुन कर पूरे देश को सदमा लग गया था। खासतौर से वो कवर फोटो देखकर जिसमें वह अपनी बेटी पूजा को होठों पर किस करते हुए दिखाई दे रहे थे।

80 के दशक में फिल्मफेयर मैगजीन ने सबसे चर्चित और बॉलीवुड फिल्म निर्माता महेश भट्ट की एक विवादित फोटो पब्लिश की थी जिसमें वह अपनी बेटी पूजा भट्ट के होंठों पर किस करते दिखाई दे रहे थे। यह तस्वीर फिल्मफेयर मैगजीन की कवर फोटो थी। इस तस्वीर से ज्यादा कवर फोटो पर महेश भट्ट का हैरान कर देने वाला बयान लिखा हुआ था जिसमे कहा गया था, ‘वह उनकी बेटी नहीं है, वह उससे शादी करना पसंद करेंगे’। चौंक गए ना? इसी के साथ मैगजीन की हेडलाइन रखी गई थी-"अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी करना पसंद करता।"

इस फोटो को देखने के बाद और महेश भट्ट के इस बयान के बाद पूरे देश में तूफान सा आ गया था। लेकिन इसको देखने के बाद फिल्ममेकर और मैगजीन दोनों को ही काफी बेइज्जती का सामना करना पड़ा था।

इसके कुछ साल बाद, हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में आलिया ने अपने प्रशंसकों और दर्शकों को यह कहकर चौंका दिया कि, उन्होंने अपने बारे में एक विचित्र टिप्पणी पढ़ी हैं कि वह पूजा भट्ट और महेश भट्ट की बेटी है। 

जानकारी के लिए बता दें:

महेश ने अपने करियर की शुरुआत के कुछ दिनों बाद ही लोरेन ब्राइट से शादी की। जिनसे उन्हें दो बच्चे, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। अफवाहों के अनुसार, महेश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ लोरेन और उनकी प्रेम कहानी से प्रेरित थी।

लेकिन कुछ समय बाद महेश को अभिनेता परवीन बाबी से प्यार हो गया और वह लोरेन से अलग हो गए। हालांकि, वह रिश्ता भी नहीं चल पाया क्योंकि परवीन स्किज़ोफ्रेनिया नाम की बीमारी से पीड़ित थी। उनकी दूसरी फिल्म ‘वो लम्हे’ में अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता शाइनी आहूजा को कास्ट किया गया था। इस फिल्म की कहानी को महेश और परवीना के जीवन पर आधारित बताया गया जाता है। 

इसके बाद महेश ने अभिनेत्री सोनी राजदान से शादी की। जिन्होंने बॉलीवुड में नया-नया पैर रखा था। महेश से शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुई, एक आलिया भट्ट और दूसरी शाहीन भट्ट। 
 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....