जानें आज गुरुवार (13 फरवरी) का राशिफल आचार्य जिज्ञासु द्वारा

मेष राशि के शत्रु रहेंगे सक्रिय, लेकिन अन्य राशियों का क्या होगा भविष्य, जानें आज गुरुवार (13 फरवरी) का राशिफल आचार्य जिज्ञासु द्वारा

horoscope of February 13 (thursday) today by Acharya Jigyasu ji
मेष-मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। लेकिन इनके शत्रु परास्त होंगे। हालांकि इस राशि जातकों के शत्रु काफी साजिश कर रहे हैं लेकिन आज इनके शत्रु परास्त होंगे।
horoscope of February 13 (thursday) today by Acharya Jigyasu ji
वृषभ-वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है और इस राशि के जातकों का मन आज लिखने पढ़ने में बितेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
मिथुन-मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज मिथुन राशि के जातक भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन घर में मां के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। मां दुर्गा की पूजा करें।
कर्क-कर्क राशि के जातकों के आत्म विश्वास में इजाफा होगा। उन्हें तरक्की मिलेगी। लेकिन वाणी में नियंत्रण रखें। वहीं कर्क राशि के जातकों को आज व्यवसायिक सफलता मिलेगी।
सिंह-सिंह राशि के जातकों का रूका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक उन्नति मिलेगी। वाणी में नियंत्रण रखें।
कन्या-कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। लेकिन उन्नति के अवसर मिलेंगे।
तुला-तुला राशि के जातकों के खर्च आज बढ़ सकते हैं। जिसके कारण मन परेशान रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों के मामले में स्थिति अच्छी होगी।
वृश्चिक-वृश्चिक राशि के जातकों को आज शुभ समाचार मिलेगा और तरक्की मिल सकती है। इस राशि के जातकों के लिए आज आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
धनु-धनु राशि के जातकों को आज शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आज कोई धोखा दे सकता है। लिहाजा ज्यादा लोगों पर विश्वास न करें। शारीरिक लाभ के योग हैं। पीले रंग की कोई वस्तु पास रखें।
मकर-मकर राशि के जातकों का आज भाग्यवश कोई काम बनेगा। अरसे से चली आ रही परेशानी दूर होगी। शत्रु परास्त होंगे।
कुंभ-कुंभ राशि के जातकों की स्थिति आज मध्यम रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में फायदा होगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
मीन-मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आ रहा है। आज का दिन आनंद के साथ बितेगा जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुज सकता है।
vuukle one pixel image
click me!