युवराज सिंह के क्रिकेट संन्यास खबर से भावुक हुए बॉलीवुड सेलेब्स, किए इमोशनल ट्वीट

First Published Jun 11, 2019, 12:20 PM IST

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर से हर कोई हैरान है। युवराज ने सोमवार को अचानक से प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यान लेने का ऐलान कर के सभी को चौंका दिया। ऐसे में युवराज के फैंस और बॉलीवुड के सेलेब्स इस मौके पर भावुक होते नजर आ रहे हैं। देखिए बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन-  

अनुष्का शर्मा: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया, यादों के लिए शुक्रिया युवराज सिंह। आप कई सारे लोगों के लिए एक योद्धा और प्रेरणा रहे हैं। जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए मैं आपको शुभकामना देती हूं।
undefined
रवीना टंडन: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने लिखा, डियर युवराज सिंह...दिल तोड़ देने वाला लेकिन हिम्मत वाला फैसला। आपने हमेशा अपनी शानदार पारियों से हमारा मनोरंजन किया। आपने भारत को सम्मानित किया। आप इस मिट्टी के सच्चे बेटे हैं। 6 छक्के, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप, हमारे दिमाग में हमेशा जिंदा रहेंगे। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
undefined
अनुपम खेर: अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, 'प्यारे युवराज सिंह आपने दुनियाभर में करोड़ों भारतीय लोगों को प्रेरणा दी है न सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर बल्कि ऐसे शख्स के रूप में जिसका जिंदगी के प्रति रवैया हमेशा जीतने वाला रहा है। आप जैसे लोग कभी रिटायर नहीं होते। हम हमेशा आपकी मजबूती और हिम्मत की प्रशंसा करते रहेंगे।
undefined
वरुण धवन: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने लिखा, शुक्रिया युवराज सिंह उन सभी यादों के लिए और खेल के प्रति हमेशा एक शानदार राजदूत के रूप में खुद को पेश करने के लिए।
undefined
अंगद बेदी: ऐक्टर अंगद बेदी अपने ट्वीट में दूसरे सेलेब्स से थोड़े ज्यादा भावूक होते नजर आए। उन्होंने एक साथ तीन ट्वीट किए और अपनी भावनाएं जाहिर कीं। 'यह काफी कठिन निर्णय है। अपने आंसू रोकना मुश्किल है। आपने जिंदगी में बड़े उतार-चढ़ाव देखे। आपको मैंने बहुत करीब से देखा है और आप हमेशा एक क्रिकेटर व दोस्त के रूप में मेरे फेवरिट रहेंगे। आपको खुशहाल जिंदगी मिले।'
undefined
नेहा धूपिया: नेहा धूपिया ने युराज के साथ कई सारी फोटोज शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है जिसमें नेहा ने कहा कि, हम तुम्हें खेल मैदान पर बहुत मिस करेंगे लेकिन मेरे दोस्त तुम हमेशा मेरे हीरो हो और रहोगे।
undefined
click me!