बॉलीवुड में सुपरहिट विदेशी सुंदरियां

First Published Jul 26, 2019, 4:45 PM IST

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पूरी दुनिया को आकर्षित करती है। मायानगरी में रुपहले पर्दे की रंगीनी से खिंचकर दुनिया भर के लड़कियां यहां किस्मत आजमाने आती हैं। इसमें कई चेहरे तो बॉलीवुड में इतने फेमस हो गए हैं कि अब वो भारतीय ही लगते हैं। आईए आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड में कामयाबी के झंडे गाड़ चुकी कुछ विदेशी सुंदरियों से-
 

कैटरीना कैफ: इन्हें बॉलीवुड में अभी की सबसे सफल विदेशी ऐक्ट्रेस कहा जा सकता है। कैटरीना के हिस्से में नमस्ते लंदन, रेस, पार्टनर, न्यूयॉर्क और अजब प्रेम की गज़ब कहानी जैसी कई सफल फिल्में हैं। वह ब्रिटेन में पैदा हुई थीं।
undefined
सनी लियोनी :कनाडा की नागरिक सनी लियोनी के करोड़ों दीवाने हैं। उन्होंने बॉलीवुड में बिग बॉस के जरिये इंट्री ली थी। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनके पास इन दिनों बहुत सी फिल्में हैं।
undefined
जैकलीन फर्नांडिस: इस श्रीलंकाई सुंदरी ने फिल्म अलादीन से बॉलीवुड इंट्री की थी। पहली ही फिल्म में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला था। वह हाउसफुल 2, राज 3, रेस 2, के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी है।
undefined
एमी जैक्सन: बेहद खूबसूरत एमी जैक्सन बॉलीवुड के साथ साउथ की भी बहुत सी फिल्मों में देखी गई हैं। एमी एक ब्रिटिश मॉडल हैं। हाल ही में रजनीकांत की रोबोट-2 से उन्हें बेहद प्रशंसा मिली थी।
undefined
ऐली एबराम: यह एक स्वीडिश ग्रीक एक्ट्रेस हैं। वो एक डॉन्स ग्रुप संडेबर्ग के साथ भारत आईं थीं। 2008 में ऐली ने स्वीडन में एक क्राइम ड्रामा फिल्म में काम किया था। जिसके बाद वो इंडिया आ गई। 2013 में ऐली ने फिल्म मिक्की वायरस से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वो बिगबॉस में भी नजर आईं थीं।
undefined
नरगिस फाकरी: वह अमेरिका के न्यूयॉर्क की रहने वाली हैं। उन्होंने अमेरिका नेक्स्ट टॉप मॉडल में शिरकत की। नरगिस फाकरी इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में आईं थीं। जिसके बाद उन्होंने बैंजो, डिशुम जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
undefined
ब्रूना अब्दुल्ला: फिल्म देशी बॉयज के गाने, सुबह होने ना दे से फेमस हुई ब्राज़ील मूल की ब्रूना अब्दुल्ला को बॉलीवुड में बहुत संघर्ष करना पड़ा था। वह मस्तीजादे, ग्रैंड मस्ती, जय हो और आई हेट लव स्टोरी जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
undefined
हेज़ल कीच भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल है। वह बॉडीगार्ड फिल्म में अपने कार्य के लिए जानी जाती है। हेज़ल कीच ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से 30 नवंबर 2016 को शादी कर ली।
undefined
click me!