Women's Day पर नहीं खर्च होंगे पैसे,100 रुपए गिफ्ट करें ये चीजें

Anshika Tiwari |  
Published : Mar 06, 2024, 07:03 PM IST

Women's Day Gift Idea: 8 मार्च को विश्व महिला दिवस (women's day) सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन हम अपने जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली हम जिस मुकाम तक हैं वहां तक पहुंचाने वाली महिलाओं का सम्मान करते हैं। ये आपकी मां,पत्नी,बहन या फिर दोस्त भी हो सकती है। ऐसे में महिला दिवस पर आप भी अपने घर की महिलाओं को तोहफा दें। आज हम आपके लिए ऐसे 6 गिफ्ट लेकर आए हैं जिसके लिए ज्यादा खर्चा भी नही होगा और गिफ्ट भी तैयार हो जाएगा। 

PREV
15
Women's Day पर नहीं खर्च होंगे पैसे,100 रुपए गिफ्ट करें ये चीजें

फ्लावर बुके (Flower bouquet) घर की महिलाओं का सम्मान करने का सबसे अच्छा तरीका है। आप घर की महिलाओं को फ्लॉवर बुके दे सकते हैं। बुके के साथ आप छोटा नोट भी लिख सकते हैं कि वह आपके जीवन में क्यों अहम हैं यकीन मानिए इसे पढ़कर वह बेहद खुश हो जाएंगी। 

25

हाथों से लिखा लेटर आज भी उतना खास होता है जितना पहले था। आप भी मां या फिर पत्नी के लिए हैंड रिटेन लैटर (hand written latter) लिख सकते हैं। जहां पर अपनी मां और पत्नी के सम्मान के लिए आपके मन में क्या है इसका भी जिक्र कर सकते हैं। 

35
चॉकलेट

कोई भी अच्छा दिन मीठे बिना पूरा नहीं होता है। अगर आप कुछ सिंपल चाहते हैं तो सिंपल नोट के साथ चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में कई तरह के चॉकलेट हैंपर आराम से मिल जाएंगे। 

45
डायरी पेन

महिलाएं जो बातें किसी से नहीं पाती वो डायरी से कहती हैं। आप मां और पत्नी को डायरी पेन गिफ्ट कर सकते हैं। जहां वे अपने जरुरत की चीजों के साथ द

55
सेंटबेल कैंडल

सेंटबेल कैंडल भी वुमन डे के लिए अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है। महिलाओं को वो चीजें ज्यादा पसंद आती हैं जो घर के काम आ सकें। तो आप मां को ये कैंडल गिफ्ट कर सकते हैं। जिसे वह बाद में भी यूज कर सकते हैं। 

Recommended Stories