Samosa English Name: 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते होंगे समोसे का ये वाला नाम

Published : Nov 25, 2025, 01:32 PM IST

शाम के नाश्ते का राजा कहा जाने वाला समोसा असल में भारतीय डिश नहीं है। यह मुगलों के जरिए ईरान से भारत आया था। पूरे भारत में मशहूर इस स्नैक का अंग्रेजी में एक खास नाम भी है, जिसके बारे में यहां बताया गया है।

PREV
16
गरमागरम समोसा

जैसे ही शाम होती है, कुछ चटपटा खाने का मन करता है तो सबसे पहले समोसा ही याद आता है। एक कप चाय के साथ गरमागरम समोसा मिल जाए तो मजा ही आ जाता है।

26
स्नैक्स का राजा

खाने के शौकीन लोगों को समोसा बहुत पसंद होता है। इसीलिए इसे 'स्नैक्स का राजा' कहना गलत नहीं होगा। मुंबई जैसे शहरों में तो कई लोग सिर्फ एक समोसे से ही पेट भर लेते हैं।

36
अंग्रेजी में है इसका एक और नाम

भारत के हर कोने में समोसा मिलता है। स्वाद और बनाने का तरीका अलग हो सकता है, पर नाम एक ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजी में इसका एक और नाम भी है?

46
मुगलों के साथ भारत आया समोसा

समोसा एक भारतीय डिश नहीं, बल्कि ईरानी डिश है, जिसे 'संबोसा' कहते हैं। यह मुगलों के जरिए भारत आया। यह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है।

56
प्याज, आलू वाला समोसा

पहले समोसे में कीमा भरा जाता था, लेकिन अब आलू, प्याज, चिकन और मटन की फिलिंग भी इस्तेमाल होती है। आलू और प्याज वाले समोसे सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।

66
समोसे का है अंग्रेजी में नाम

क्या आप जानते हैं कि समोसे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? इसे 'रिसोल' (Rissole) कहा जाता है। इसे 'स्टफ्ड सेवरी पेस्ट्री' या 'सेवरी टर्नओवर' भी कहते हैं।

जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.
Read more Photos on

Recommended Stories